पापा अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर के लिए कहा- शादी के बाद...
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उनकी बेटी सोनम कपूर शादी के बाद खाना बनाने में एक्सपर्ट हो गयी हैं। सोनम कपूर, आनंद अहूजा से शादी के बाद लंदन शिफ्ट हो गईं! हालांकि, काम के सिलसिले में वो...
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उनकी बेटी सोनम कपूर शादी के बाद खाना बनाने में एक्सपर्ट हो गयी हैं। सोनम कपूर, आनंद अहूजा से शादी के बाद लंदन शिफ्ट हो गईं! हालांकि, काम के सिलसिले में वो इंडिया आती रहती हैं।
सोनम, लंदन और इंडिया के बीच बैलेंस बनाने में लगी हुई हैं। जब भी उनकी कोई शूटिंग नहीं होती है तो वो अपने पति संग लंदन में टाइम स्पेंड करती हैं। अनिल कपूर ने बताया कि शादी के बाद सोनम में चेंजेस हुए हैं। सोनम खाना बनाने लगी हैं।
अनिल कपूर ने कहा, मैं आपको बता देता हूं सोनम ने लंदन में कुकिंग शुरू कर दी है। मैंने अभी तक उसके हाथ की कोई चीज टेस्ट नहीं की है, लेकिन सुना है कि वो अच्छी कुकिंग करती हैं। मेरे और आनंद का रिश्ता ऐसा है जैसे हम दोस्त हैं।
सोनम पिछली बार फिल्म ‘जोया फेक्टर’ में नजर आई थीं। इससे पहले सोनम, अनिल कपूर के साथ ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आई थीं।