33 साल पहले रिलीज हुई थी 'मिस्टर इंडिया', अनिल कपूर ने शेयर किया सॉन्ग 'जिंदगी की यही रीत है' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया को 34 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अनिल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का गाना जिंदगी की यही रीत है का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह बताया कि...

अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया को 34 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अनिल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का गाना जिंदगी की यही रीत है का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह बताया कि यह गाना किन मुश्किलों के बीच बनकर तैयार हुआ।
एक्टर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मिस्टर इंडिया के 34 साल। मिस्टर इंडिया मेरे लिए बहुत जरूरी फिल्म थी और हमेशा रहेगी। मुझे याद है जब 34 साल पहले हमने इस सफर की शुरुआत की थी और मैं हर चीज की जानकारी के लिए जुनूनी था। जब मैंने 'जिंदगी की यही रीत है' गाने की धुन सुनी थी तो मैं सिर्फ इसमें किशोर दा की आवाज की कल्पना कर रहा था। तब किशोर कुमार और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल साथ काम करना नहीं चाहते थे। किशोर दा के संपर्क में आने में भी महीनों लग गए।'
रणदीप हुड्डा ने लोगों को दी रीयूजेबल मास्क पहनने की सलाह, कहा- इससे धरती को बचाया जा सकता है
उन्होंगे आगे लिखा, 'मैं किशोर कुमार के घर गया और दोनों की बात करवाई। इसका परिणाम है ये शानदार मेलोडी जो आज के मुश्किल समय में भी याद की जा सकती है। आज मिस्टर इंडिया को रिलीज हुए पूरे 33 साल हो गए हैं और यह संदेश आज भी उतना ही जरूरी है। एक-दूसरे के प्रति दयालु रहें, सही काम करें, जीवन कठिन हो सकता है, लेकिन अंत में, अच्छा रहेगा'। आगे उन्होंने इस गाने की चार लाइनें लिखीं।'
गौरतलब है कि यह फिल्म 25 मई, 1987 को रिलीज हुई थी। इसमें अनिल कपूर के अपोजिट श्रीदेवी ने काम किया था। फिल्म की कहानी, डायरेक्टर और कलाकारों के काम को बहुत पसंद किया गया। फिल्म में अमरीश पुरी निगेटिव किरदार में थे और इसका निर्देशन शेखर कपूर ने किया था।
