Hindi NewsEntertainment NewsAnil Kapoor evolution as an actor from Dwapar yug to 2020 courtesy daughter Rhea

रिया ने शेयर कीं पिता अनिल कपूर की तस्वीरें, मजाकिया अंदाज में कहा- 'द्वापर युग से लेकर 2020 तक का सफर'

फिटनेस के मामले में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर का कोई सानी नहीं है। 63 साल के होने के बावजूद अनिल काफी यंग और एनर्जेटिक नजर आते हैं। वह आज भी खुद को युवा एक्टर बताते हैं। अब अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर...

रिया ने शेयर कीं पिता अनिल कपूर की तस्वीरें, मजाकिया अंदाज में कहा- 'द्वापर युग से लेकर 2020 तक का सफर'
Kamta Prasad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 28 May 2020 01:41 PM
हमें फॉलो करें

फिटनेस के मामले में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर का कोई सानी नहीं है। 63 साल के होने के बावजूद अनिल काफी यंग और एनर्जेटिक नजर आते हैं। वह आज भी खुद को युवा एक्टर बताते हैं। अब अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने उनकी अभी तक की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

रिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अनिल कपूर की चार तस्वीरों का एक कोलाज बनाकर शेयर किया है। पहली तस्वीर में अनिल काफी युवा नजर आ रहे हैं। अनिल की इस तस्वीर को रिया ने मजाकिया अंदाज में द्वापर युग का बताया है। यह तस्वीर फिल्म लम्हे की है। फोटों में उनकी मूंछें नजर नहीं आ रही हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म झूठ बोले कौआ काटे और सलाम ए इश्क के लिए भी मूंछें हटाई थीं। आखिरी तस्वीर 2020 की है, जिसे अनिल कपूर ने हाल ही में वर्क आउट करने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

एवलिन शर्मा जल्द करेंगी ब्वॉयफ्रेंड से सगाई, फैन्स को दी जानकारी

सोनू सूद-प्रकाश राज के बाद प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए सामने आए अमिताभ बच्चन, 10 बसों की व्यवस्था

बता दें कि रिया एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने फिल्म वीरे दी वेडिंग को निखिल आडवाणी और एकता कपूर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। इसमें करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया था। चारों एक्ट्रेसेस के काम की खूब तारीफ हुई थी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें