Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Anil kapoor distributed mithai to media post the wedding of his daughter rhea kapoor to karan boolani Sonam Kapoor with husband anand ahuja - Entertainment News India

एक दूजे के हुए रिया कपूर और करण बूलानी, अनिल कपूर ने बांटी मिठाई, सोनम- आनंद भी आए नजर

बॉलीवुड के 'झक्कास' अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। 14 अगस्त को अनिल की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) हमेशा के लिए करण बूलानी (Karan Boolani) की हो गईं।...

Avinash Singh Pal हिन्दुस्तान, मुंबईSat, 14 Aug 2021 10:15 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड के 'झक्कास' अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। 14 अगस्त को अनिल की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) हमेशा के लिए करण बूलानी (Karan Boolani) की हो गईं। इस खास मौके पर परिवार व चुनिंदा दोस्त ही मौजूद रहे।

अनिल ने पैपराजी का किया मुंह मीठा
रिया और करण की शादी के बाद अनिल कपूर मीडिया के सामने आए। पहले अनिल ने हाथ जोड़कर सभी को धन्यवाद कहा और बेटी- दामाद के लिए दुआएं मांगी। इसके बाद अनिल ने सभी पैपराजी को मिठाई के डिब्बे बांटे। बेटी की शादी के खास मौके पर अनिल कपूर नीले कुर्ते में नजर आए और हमेशा की तरह काफी डेशिंग लग रहे थे।

सोनम- आनंद भी हुए कैमरे में कैद
एक ओर जहां पिता अनिल कपूर मीडिया के सामने आए तो वहीं रिया कपूर की बहन सोनम कपूर भी पति आनंद आहूजा के साथ नजर आईं। सोनम एक ओर जहां बेहद खूबसूरत दिख रही थीं तो वहीं दूसरी ओर आनंद भी काफी हैंडसम लग रहे थे। 

चुनिंदा लोग हुए शामिल
बता दें कि देर शाम से ही रिया- करण की शादी के लिए चुनिंदा दोस्तों और रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया था। ऐसे में शादी के बाद  अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, मसाबा गुप्ता, अंशुला कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, संदीप मारवाह, संजय कपूर, माहीप कपूर और जहान कपूर सहित कई अन्य ने घर वापसी की। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें