Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Angad Bedi open up on breaking with Nora Fatehi to marry Neha Dhupia

नोरा फतेही से ब्रेकअप पर पहली बार बोले नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी, एक्स गर्लफ्रेंड के लिए कही ये चौंकाने वाली बात

बॉलीवुड की गलियों में कभी बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) की लव स्टोरी के चर्चे आम हुआ करती थी। इस कपल को अक्सर एक साथ एक-दूजे के संग स्पॉट किया जाता था,...

Radha Sharma sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 17 Sep 2019 06:44 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड की गलियों में कभी बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) की लव स्टोरी के चर्चे आम हुआ करती थी। इस कपल को अक्सर एक साथ एक-दूजे के संग स्पॉट किया जाता था, लेकिन इस कपल का यह रिश्ता बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं टिका और इनका ब्रेकअप हो गया। अब जहां अंगद बेदी एक्‍ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के साथ शादी कर एक बेटी के पिता बन चुके हैं तो वहीं नोरा फतेही इन दिनों अपनी फिल्‍मों में काफी बिजी हैं। अब ये एक्स कपल अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके हैं। वहीं इस एक्स कपल ने कभी अपने ब्रेकअप को लेकर किसी से कुछ नहीं कहा लेकिन अब अंगद बेदी ने ई-टाइम्स ( E-Times)से बातचीत करते हुए नोरा से हुए ब्रेकअप के बारे में खुलासा किया है। 

ई-टाइम्स के स्पेशल इंटरव्यू के अनुसार, अंगद बेदी ने कहा कि नोरा एक प्यारी लड़की है और वह बहुत अच्छा कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नोरा एक स्टार बनने वाली हैं और दर्शकों को उनका काम पसंद आ रहा है। यही नहीं अंगद ने उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं। अंगद आगे कहते हैं कि मुझे लगता है कि वह जैसा पार्टनर चाहती हैं, वह बहुत जल्द ही उन्हें मिल जाएगा।

angad bedi nora fatehi

अंगद ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि हर चीज का अपना एक समय होता है। ऐसा लगता है कि मेरे अंदर कुछ बदलाव चाहता है और ऐसा ही हुआ, ब्रह्मांड चाहता था कि उसके अंदर कुछ बदलाव आए और उसे स्टारडम मिले और यह हुआ। अभी, उनके स्टारडम का समय है, स्टारडम के बाद परिवार का समय होगा। मुझे लगता है कि आप इसे चुनौती नहीं दे सकते, आप जानते हैं, आपको इसे स्वीकार करना होगा। अंगद का कहना है कि एक कलाकार के रूप में आपको सिर्फ सम्मान करना है। उनके अनुसार गरिमा और सम्मान के लिए मौन रहना ही ज़रूरी है।

angad bedi nora fatehi

अब अंगद बेदी और नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि अंगद बेदी जल्‍द ही सोनम कपूर और दुलकर सलमान के साथ फिल्‍म 'द जोया फेक्‍टर' में नजर आने वाले हैं। वहीं नोरा इन दिनों अपनी म्यूजिक वीडियो को लेकर खबरों में छाई हुईं है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें