Hindi NewsEntertainment NewsAmrapali Dubey will star opposite Khesari Lal Yadav in upcoming Bhojpuri Film Aashiqui

निरहुआ नहीं अब खेसारी के साथ 'आशिकी' करेंगी आम्रपाली दुबे, पहली बार होगा ये धमाका!

भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट जोड़ियां हैं, जिनमें दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। वहीं अब इस जोड़ी के ये फैंस को आम्रपाली दुबे ने तगड़ा सरप्राइज दिया...

निरहुआ नहीं अब खेसारी के साथ 'आशिकी' करेंगी आम्रपाली दुबे, पहली बार होगा ये धमाका!
Utkarsha Srivastava हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 2 March 2021 02:51 PM
हमें फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट जोड़ियां हैं, जिनमें दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। वहीं अब इस जोड़ी के ये फैंस को आम्रपाली दुबे ने तगड़ा सरप्राइज दिया है। वो इस बार निरहुआ नहीं बल्कि खेसारी लाल यादव के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। खेसारी और आम्रपाली पहले भी स्क्रीन पर एक साथ दिखाई दे चुके हैं, वहीं अब इन दोनों की नई फिल्म जबरदस्त चर्चा में आ गई है। खेसारी और आम्रपाली की फिल्म का टाइटल होगा 'आशिकी'... इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है।

बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्माता प्रदीप के शर्मा इस भोजपुरी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म की जानकारी अपने फेसबुक एकाउंट पर साझा की है। उन्होंने खेसारी और अम्रपाली दुबे स्टारर इस भोजपुरी फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा कि वो जल्द ही भोजपुरी फिल्म 'आशिकी' लेकर आ रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने भोजपुरी सिनेमा की यूट्यूब सेंसेशनआम्रपाली दुबे को साइन कर लिया है। प्रदीप की इस फिल्म में खेसारी लाल यादव लीड रोल में हैं। खेसारी के साथ पहली बार आम्रपाली दुबे फूल लेंथ की फिल्म में नजर आएंगी। यानी दिनेश लाल निरहुआ को छोड़ आम्रपाली दुबे अब खेसारी लाल यादव के साथ ठुमके लगाती दिखाई देने वाली हैं। 

प्रदीप शर्मा ने ये भी बताया कि उनकी इस फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल करेंगे, जो उनकी फिल्म 'लिट्टी चोखा' भी कर चुके हैं। 'आशिकी' की शूटिंग प्रयागराज, यूपी में होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है और हम इसी महीने 5 मार्च से फिल्म की शूटिंग में लगा जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस फिल्म से जुड़ी जनकारी वो शेयर करते रहेंगे।

बता दें कि बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनकर तैयार सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'लिट्टी चोखा'  9 अप्रैल को सिनेमा घरों में होगी। ये फिल्म बिहार और उत्तर प्रदेश के पीड़ित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर करने वाली होगी। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें