आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने शेयर किया अपने बुढ़ापे का फोटो, 70 की उम्र में दिखेंगे दोनों ऐसे
सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है। वो है फोटो में खुद को 70-80 साल की उम्र में देखने का। इस ऐप का नाम फेसऐप है जिसमें लोग अपनी कोई भी फोटो डालकर खुद को 70-80 की उम्र का बना सकता है और देख...
सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है। वो है फोटो में खुद को 70-80 साल की उम्र में देखने का। इस ऐप का नाम फेसऐप है जिसमें लोग अपनी कोई भी फोटो डालकर खुद को 70-80 की उम्र का बना सकता है और देख सकता है कि वह इस उम्र में कैसा दिखेगा। इस ट्रेंड का बुखार आजकल बॉलीवुड सितारों पर भी चढ़ा है। हाल ही में सोनम कपूर ने भी अपनी 70 की उम्र वाली तस्वीर साझा की थी जो कि काफी वायरल हुई थी।
इसके बाद दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, सलमान खान के अलावा अनिल कपूर और सारा अली खान ने भी इस ऐप के इस्तेमाल से खुद को 70-80 की उम्र का दिखाया है जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की है।
केवल बॉलीवुड ही नहीं भोजपुरी सितारे भी इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं और खुद को 70-80 साल की उम्र का दिखा रहे हैं। फोटो को एडिट कर वे सोशल मीडिया उसे पोस्ट भी कर रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। इसमें दोनों ही 70-80 साल की उम्र में नजर आ रहे हैं।