अमजद खान के पास नहीं थे पत्नी की डिलीवरी कराने के पैसे, <span class='webrupee'>₹</span>400 उधार लेकर कराया डिसचार्ज!

टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Sholay Amzad Khan Real Life Story: शादाब ने बताया कि उनके पिता अमजद खान ने प्रोड्यूसर चेतन आनंद से 400 रुपये लिए थे और तब जाकर उन्होंने अपनी पत्नी को डिसचार्ज करवाया था। वह उधार लेकर पहुंचे थे।

अमजद खान के पास नहीं थे पत्नी की डिलीवरी कराने के पैसे,  <span class='webrupee'>₹</span>400 उधार लेकर कराया डिसचार्ज!

फिल्म 'शोले' में गब्बर सिंह की भूमिका निभा चुके दिवंगत एक्टर अमजद खान के बेटे शादाब खान ने इस सवाल का जवाब दिया है कि क्या वह अपने पिता के लकी मैस्कॉट रहे हैं। शादाब का जन्म उसी दिन हुआ था जिस दिन अमजद खान ने फिल्म 'शोले' साइन की। इस फिल्म ने उन्हें बेहिसाब फेम दिलवाया और वह देखते ही देखते देश के सबसे पॉपुलर विलेन बन गए। इसी इंटरव्यू में शादाब ने यह भी बताया कि अमजद खान के पास तब अपनी पत्नी शैला खान को डिसचार्ज करवाने के पैसे नहीं थे।

डिसचार्ज कराने के भी नहीं थे पैसे
शादाब ने बताया कि उनके पिता अमजद खान ने प्रोड्यूसर चेतन आनंद से 400 रुपये लिए थे और तब जाकर उन्होंने अपनी पत्नी को डिसचार्ज करवाया था। साल 1975 में आई एक्शन-एडवेंचर फिल्म शोले का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, हेमा मालिनी और जया बच्चन जैसे सितारे अहम किरदार निभाते नजर आए थे। इसे भारत की बेस्ट फिल्मों में गिना जाता है।

अमजद ने चेतन आनंद से लिए थे पैसे
TOI के साथ इंटरव्यू में शादाब ने कहा, 'हां, लेकिन जिस अस्पताल में मेरा जन्म हुआ वहां हमारे पास पैसे नहीं थे कि मेरी मां हॉस्पिटल से डिसचार्ज हो सकें। वह रोने लग गईं। मेरे पिता हॉस्पिटल में कहीं नहीं दिख रहे थे, उन्हें अपना चेहरा दिखाते हुए भी शर्मिंदगी हो रही थी। तब उन्होंने चेतन आनंद की फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम' की थी और उन्होंने मेरे पापा का हाथ थामा था। चेतन आनंद साब ने पापा को 400 रुपये दिए ताकि मां को घर ला सकें।'

कई बार वापस आई थी फ्लाइट
शादाब ने शोले की रिलीज का भी एक किस्सा याद किया। उन्होंने बताया, 'जब शोले में गब्बर सिंह का रोल मेरे पिता के पास आया तो सलीम खान साब ने मेरे पिता का नाम रमेश सिप्पी को रिकमंड किया। बैंगलोर के बाहरी इलाकों में रामगढ़ वाले शॉट फिल्माए जाने थे जहां मेरे पिता फ्लाइट से गए, लेकिन उस दिन टर्बुलेंस इतना ज्यादा था कि फ्लाइट को 7 बार वापस लैंड कराया गया।'

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।