महानायक अमिताभ बच्चन ब्लॉग पर अक्सर अपनी फीलिंग्स फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने ब्लॉग में एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि अभिषेक ने फिल्मी करियर के दौरान हर संघर्ष का डटकर सामना किया। वह कभी हार नहीं माने और आगे बढ़ते रहे।
अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के बचपन की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ''वह छोटी-छोटी खुशियों के पल के दुनिया संग नहीं बल्कि खुद को और अपने आस पास के लोगों के साथ बांटते हैं। उनकी जो पहचान बनी है, उसे वह डिजर्व करते हैं और वह लगातार प्रयास करते रहे। उनकी प्रतिभा और धैर्य ने उन्हें आलोचकों से हमेशा बचाए रखा। उन्होंने इन चीजों पर कभी नहीं दिया और बिना भटके हमेशा आगे बढ़ते रहे। उन्होंने परिवार से विरासत में मिले संस्कारों को हमेशा जिंदा रखा, जिसे वह रोज लोगों के बीच फैलाते हैं।''
सलमान खान मुंबई में हुए स्पॉट, फोटो में देखें एक्टर का दमदार सिख लुक
बंद होने वाला है 'द कपिल शर्मा शो'! जानें- आखिर क्या है इसकी वजह
बता दें कि अभिषेक बच्चन पिछली बार डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म लूडो में नजर आए थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी जिसमें पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख और राजकुमार राव जैसे सितारों ने काम किया था। अभिषेक ने साल 2000 में फिल्म रेफ्यूजी से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में अभिषेक के साथ करीना कपूर लीड रोल में थीं। अब वह अजय देवगन के प्रोडक्शन में बनी फिल्म बिग बुल में नजर आएंगे।