Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Amitabh Bachchan gets emotional on mother Teji Bachchan death anniversary share a post
मां तेजी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बोले- वह दुनिया की सबसे खूबसूरत मां थीं

मां तेजी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बोले- वह दुनिया की सबसे खूबसूरत मां थीं

संक्षेप:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने पैरेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। 21 दिसंबर को उनकी मां तेजी बच्चन की पुण्यतिथि थी। इस मौके पर उन्होंने मां के लिए एक भावुक कर देने वाला...

Dec 22, 2020 07:47 am ISTKamta Prasad हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने पैरेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। 21 दिसंबर को उनकी मां तेजी बच्चन की पुण्यतिथि थी। इस मौके पर उन्होंने मां के लिए एक भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है। अमिताभ ने कहा कि मां का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा, ''दुनिया की सबसे खूबसूरत मां हमें छोड़कर चली गईं। सभी मां खूबसूरत होती हैं, इसिलए वे मां होती हैं। मैं जल्दी काम करूंगा और जो तय कार्यक्रम हैं उन्हें पूरा करूंगा। वह होती तो यही चाहतीं कि जाओ और काम करो, मुझे दुख के साथ याद न करो लेकिन हमारा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे  साथ रहेगा। हम सब भी यही मानते हैं।''

उन्होंने आगे लिखा कि उनकी स्मृति, उनकी उपस्थिति और उनका आशीर्वाद हमारे साथ आज भी और कल भी रहेगा। इन दिनों अमतिभ बच्चन फेमस शो कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर 2021 के शुभ होने की कामना करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में 2021 लिखा था, जिसमें से 1 के साथ नींबू और मिर्च लटके हुए थे।

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन पिछली बार 'गुलाबो सिताबो' में नजर आए थे। इस फिल्म में वह आयुष्मान खुराना के साथ काम किया था। इसके अलावा अमिताभ के पास ब्रह्मस्त्र, चेहरे, झुंड और मेडे जैसी फिल्में हैं जो एक के बाद एक रिलीज होंगी।

Kamta Prasad

लेखक के बारे में

Kamta Prasad
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।