Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Amitabh Bachchan and Sunil Grover Feet Touching Competetion Video Going Viral - Entertainment News India
अमिताभ बच्चन और सुनील ग्रोवर में छिड़ा पैर छूने का कॉम्पटीशन, वीडियो देखकर लोटपोट हो रहे दर्शक

अमिताभ बच्चन और सुनील ग्रोवर में छिड़ा पैर छूने का कॉम्पटीशन, वीडियो देखकर लोटपोट हो रहे दर्शक

संक्षेप:

GoodBye Trailer Launch: अमिताभ बच्चन और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) थोड़ी देर तक प्रतीकात्मक अंदाज में एक दूसरे के पैर छूते रहे और फिर सुनील ग्रोवर ये सिलसिला नहीं रुकता देखकर खुद ही पीछे हट गए।

Sep 06, 2022 10:39 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अमिताभ बच्चन और सुनील ग्रोवर आपस में पैर छूने की होड़ लगाते दिख रहे हैं। बता दें कि मंगलवार को मेकर्स ने अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर और रश्मिका मंदाना की फिल्म Goodbye का ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर लॉन्च में अमिताभ बच्चन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुडबाय के ट्रेलर लॉन्च का वीडियो वायरल
रश्मिका मंदाना और सुनील ग्रोवर आसपास खड़े थे और अमिताभ बच्चन एक बड़ी सी स्क्रीन पर नजर आ रहे थे। अमिताभ बच्चन को देखकर सुनील ग्रोवर स्क्रीन के पास गए और स्क्रीन के जरिए ही बिग बी के चरण स्पर्श किए। अमिताभ बच्चन ने भी पलटकर सुनील ग्रोवर के पैर छुए और इसके बाद तो जैसे सिलसिला ही शुरू हो गया।

बिग बी और सुनील में पैर छूने का कॉम्पटीशन
अमिताभ बच्चन ने सुनील ग्रोवर से कहा कि वह उन्हें छोड़ेंगे नहीं। अमिताभ बच्चन और सुनील ग्रोवर थोड़ी देर तक प्रतीकात्मक अंदाज में एक दूसरे के पैर छूते रहे और फिर सुनील ग्रोवर ये सिलसिला नहीं रुकता देखकर खुद ही पीछे हट गए। ये मजेदार वीडयो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कैसा है वीडियो पर लोगों का रिएक्शन?
वीडियो को पापाराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो पर यूजर्स खुलकर हंसते दिखाई पड़े। कमेंट सेक्शन में ढेरों लोगों ने हंसने वाले इमोजी बनाए हैं और लिखा है कि वह इस वीडियो को देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।