आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट को प्यार से इस नाम से बुलाती हैं नीतू कपूर
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रिलेशनशिप में हैं। दोनों की जोड़ी हिट है। अकसर आलिया भट्ट को रणबीर कपूर के परिवार के साथ मस्ती करते देखा जाता है। नीतू कपूर भी आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट...
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रिलेशनशिप में हैं। दोनों की जोड़ी हिट है। अकसर आलिया भट्ट को रणबीर कपूर के परिवार के साथ मस्ती करते देखा जाता है। नीतू कपूर भी आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट की पोस्ट पर कॉमेंट करती हैं। हाल ही में शाहीन भट्ट ने अपनी एक फोटो शेयर की। इसपर नीतू कपूर ने कॉमेंट तो किया लेकिन इसके साथ यह भी पता चला कि आखिर वह शाहीन को किस निकनेम से बुलाती हैं।
शाहीन भट्ट की यह सेल्फी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हल्के मेकअप के साथ शाहीन बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में शाहीन लिखती हैं कि थोड़ी-सी लिप्स्टिक लगाएं और खुद को संभालें। इसपर नीतू कपूर और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर कॉमेंट करती हैं। नीतू लिखती हैं बेहद खूबसूरत शाहजी और रिद्धिमा हार्ट इमोजी बनाती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की थोड़ी शूटिंग बाकी है जो अक्टूबर के महीने से शुरू की जाएगी। इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और अक्कीनेनी नागार्जुन मुख्य किरदार में नजर आएंगे।