Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Alia Bhatt: Shares: Latest Post: Writes Cant Stop Wont Stop Moving: Photo: Viral:

आलिया भट्ट ने शेयर की लेटेस्ट पोस्ट, लिखा- नहीं रुक सकती, न रुकूंगी, आगे बढ़ती रहूंगी

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर की बर्थडे पार्टी के बाद आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट के गाने ‘शेक इट ऑफ’ के कुछ बोल लिखे। आलिया भट्ट...

Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 15 Sep 2020 03:09 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर की बर्थडे पार्टी के बाद आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट के गाने ‘शेक इट ऑफ’ के कुछ बोल लिखे। आलिया भट्ट ने एक फोटो भी शेयर की। इस फोटो में उन्होंने व्हाइट कलर की स्पैगेटी पहनी हुई है। बाल खुले हैं और न्यूड मेकअप किया हुआ है। आलिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखती हैं, ‘मैं लक्ष्य की ओर चलती रहूंगी, नहीं रुक सकती, न रुकूंगी, बस आगे बढ़ती रहूंगी।’

आपको बता दें कि आलिया भट्ट शूटिंग पर वापस लौट चुकी हैं। हाल ही में उन्हें संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था। वहीं, आलिया भट्ट इस समय रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों की बॉन्डिंग काफी शानदार नजर आती है। दोनों ही एक-दूसरे के परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम भी स्पेंड करते हैं। 

हाल ही में रिद्धिमा कपूर की बर्थडे पार्टी में आलिया और रणबीर साथ नजर आए। रिद्धिमा के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 'आप जैसा कोई' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों सितारों के डांस को बहुत पसंद किया जा रहा है। दोनों की जोड़ी काफी क्यूट लग रही है। वीडियो में रणबीर और आलिया भट्ट ब्लू कलर के आउटफिट पहने हुए दिख रहे हैं। फैन्स इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।

आलिया और रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे सितारे भी काम कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें