बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट रणथंबोर से वापस लौट चुकी हैं। दरअसल, वह अपने परिवार और रणबीर कपूर के परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए जयपुर गई थीं। अब आलिया भट्ट ने कुछ खूबसूरत यादों को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। आलिया ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जंगल सफारी का आनंद लेती नजर आ रही हैं।
वीडियो शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, “हैप्पी न्यू जर्नी, सेफ ट्रैवल्स।” गौरतलब है कि भट्ट परिवार और कपूर परिवार की वेकेशन की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनके साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का परिवार भी नजर आ रहा है।
इससे पहले रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने वेकेशन अपडेट्स देते हुए रणथंबोर की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। आलिया भट्ट, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर की सेल्फी फोटो सामने आई थी।
रणबीर कपूर ने आलिया संग शादी पर दिया था यह बयान
रणबीर कपूर ने कहा था, 'मैं सोचता हूं कि यदि कोरोना का संकट न आया होता तो अब तक हम लोग शादी कर चुके होते, लेकिन मैं कुछ भी कहकर इस मौके को गंवाना नहीं चाहता। मैं जल्द ही अपनी जिंदगी में इस लक्ष्य को हासिल करना चाहता हूं।' बीते सप्ताह कपूर फैमिली की ओर से आयोजित क्रिसमस पार्टी में भी आलिया भट्ट पहुंची थीं। इसके बाद रणबीर कपूर भी भट्ट फैमिली की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। दोनों स्टार 2017 से ही रिलेशनशिप में हैं। हालांकि मई 2018 में सोनम कपूर की शादी के मौके पर दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को स्वीकार किया था।
देखें, इंस्टाग्राम पर छाईं अनन्या पांडे की हॉट फोटोज, सुहाना खान ने भी किया कॉमेंट
निरहुआ और आम्रपाली दुबे धमाल मचाने को तैयार, नए सॉन्ग ओठवा से ओठ के मिलाप का पोस्टर रिलीज
उसके बाद से ही दोनों को अक्सर फैमिली फंक्शंस में देखा जाता रहा है। रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात करते रहे हैं। फिलहाल दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मस्त्र' के लिए काम कर रहे हैं। यह फिल्म 2021 में रिलीज होने वाली है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के उन कपल्स में हैं, जिनकी काफी चर्चा होती है और अकसर फोटोग्राफर्स उनका पीछा करते नजर आते हैं।