बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर के रिलेशनशिप की चर्चा तबसे है, जबसे फैन्स ने दोनों को फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर मस्ती करते स्पॉट किया था। हाल ही में आलिया भट्ट ने फैन्स के साथ सवाल-जवाब राउंड खेला। इंस्टाग्राम पर एक फैन ने उनसे उनके फेवरेट व्यक्ति की फोटो अपलोड करने के लिए कहा। आलिया ने बहन शाहीन भट्ट की फोटो शेयर की। फैन्स कयास लगा रहे थे कि आलिया, ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की फोटो शेयर करेंगी, लेकिन उन्होंने बहन की फोटो साझा की।
दरअसल, सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी के रिसेप्शन पर जब दोनों साथ आए तो खबरें आने लगी थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बाद में आलिया भट्ट ने कई बार रणबीर कपूर संग स्टेज शेयर किया। साथ ही अपने प्यार का इजाहर एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान किया। दोनों ही अब खुलेआम डेटिंग को लेकर बात करते हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने कहा था कि वह और आलिया जल्द ही शादी करेंगे। कोरोनावायरस के कारण चीजों को थोड़े समय के लिए टाल दिया गया है।
निक जोनस ने फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में प्रियंका चोपड़ा के काम को लेकर कही यह बात
आलिया और शाहीन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी दिलचस्प फोटोज शेयर करते हैं। दोनों बहनों की जोड़ी को शानदार बताया जाता रहा है। यहां तक कि रणबीर कपूर के परिवार संग भी शाहीन भट्ट अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। खासकर रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर संग।