कई बॉलीवुड सेलेब्स न्यू ईयर 2021 वेकेशन पर गए हैं। आलिया भट्ट पूरे परिवार संग रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर संग जयपुर गई हैं। इनके साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी पहुंचे हैं। कपूर और भट्ट परिवार साथ में एंजॉय कर रहा है। हाल ही में आलिया भट्ट, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर की सेल्फी फोटो सामने आई है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। खबरों के मुताबिक, सभी लोग राजस्थान के रणथंबोर में हैं।
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर वेकेशन अपडेट्स दे रही हैं। फैन्स भी इनकी फोटोज देख एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि आलिया और रणबीर दोनों ही सगाई करने जा रहे हैं। खबरों को खारिज करते हुए रणधीर कपूर ने बयान में कहा था कि यह अफवाह है। यह सच नहीं है। यदि आज रणबीर और आलिया की सगाई होती तो मेरा परिवार और मैं भी उनके साथ होता। रणबीर, आलिया और नीतू कपूर वहां छुट्टियां बिताने और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गए हैं। उनकी सगाई की खबरें गलत हैं।
KBC 12: नेहा राठी नहीं दे पाईं गणित से जुड़े प्रश्न का जवाब, 12 लाख 50 हजार पर क्विट किया खेल
प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा ने कराया मैगजीन कवर फोटोशूट, विराट कोहली ने दिया यह रिएक्शन
रणबीर कपूर ने आलिया संग शादी पर दिया था यह बयान
रणबीर कपूर ने कहा था, 'मैं सोचता हूं कि यदि कोरोना का संकट न आया होता तो अब तक हम लोग शादी कर चुके होते, लेकिन मैं कुछ भी कहकर इस मौके को गंवाना नहीं चाहता। मैं जल्द ही अपनी जिंदगी में इस लक्ष्य को हासिल करना चाहता हूं।' बीते सप्ताह कपूर फैमिली की ओर से आयोजित क्रिसमस पार्टी में भी आलिया भट्ट पहुंची थीं। इसके बाद रणबीर कपूर भी भट्ट फैमिली की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। दोनों स्टार 2017 से ही रिलेशनशिप में हैं। हालांकि मई 2018 में सोनम कपूर की शादी के मौके पर दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को स्वीकार किया था।
उसके बाद से ही दोनों को अक्सर फैमिली फंक्शंस में देखा जाता रहा है। रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात करते रहे हैं। फिलहाल दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मस्त्र' के लिए काम कर रहे हैं। यह फिल्म 2021 में रिलीज होने वाली है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के उन कपल्स में हैं, जिनकी काफी चर्चा होती है और अकसर फोटोग्राफर्स उनका पीछा करते नजर आते हैं।