Hindi NewsEntertainment Newsalia bhatt ranbir kapoor got best actor and actress award moms neetu and soni wishes them

रणबीर-आलिया की फोटो शेयर कर दोनों एक्टर्स की मां ने लिखी ये बातें

शनिवार को मुंबई में 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स सेरेमनी हुई और इस दौरान सभी बॉलीवुड सेलेब्स आए। हालांकि इस दौरान पूरी लाइमलाइट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने नाम की। दोनों के बीच इस दौरान क्यूट...

रणबीर-आलिया की फोटो शेयर कर दोनों एक्टर्स की मां ने लिखी ये बातें
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSun, 24 March 2019 05:17 PM
हमें फॉलो करें

शनिवार को मुंबई में 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स सेरेमनी हुई और इस दौरान सभी बॉलीवुड सेलेब्स आए। हालांकि इस दौरान पूरी लाइमलाइट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने नाम की। दोनों के बीच इस दौरान क्यूट केमेस्ट्री देखने को मिली। इसके साथ ही दोनों को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। दोनों को मिले अवॉर्ड्स से उनके पेरेंट्स भी खुश हैं। रणबीर और आलिया की मां दोनों ने ही रणबीर-आलिया की फोटो शेयर कर बहुत प्यारे कैप्शन लिखे हैं।

नीतू कपूर ने दोनों की फोटो शेयर कर लिखा, ऐसे लम्हे आपके सारे दर्द और चिंताएं भुला देती है...शुभकामनाए...बहुत गर्व और खुशी महसूस हो रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

वहीं आलिया की मां सोनी राजदान ने लिखा, दोनों को बहुत शुभकामनाएं...गर्व और खुशी हो रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan) on


 

आलिया ने किया प्यार का इजहार...

आलिया भट्ट को फिल्म राजी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड मिलने के बाद आलिया भट्ट ने स्टेज पर अपनी स्पीच में रणबीर कपूर को 'स्पेशल मैन' का नाम दिया और आई लव यू भी कहा।

आलिया भट्ट ने अपनी स्पीच में कहा-मेघना, मेरे लिए राजी तुम हो। ये तुम्हारे खून-पसीना का रिजल्ट है। इसके बाद उन्होंने अपने लीड हीरो विक्की कौशल को शुक्रिया किया। कहा- तुम्हारे बिना फिल्म पूरी नहीं हो सकती थी। आलिया ने आगे अपने मेंटर करण जौहर को शुक्रिया कहा।

इसके बाद राजी गर्ल ने रणबीर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आज सब कुछ प्यार के नाम है। वहां मेरा सबसे खास शख्स है। आई लव यू।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranbir Kapoor Universe (@ranbirkapooruniverse) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें