आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने थामा एक-दूसरे का हाथ, नीतू कपूर संग डिनर डेट पर दिखे साथ
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी इस समय बॉलीवुड की हाइलाइटेड जोड़ियों में से एक है। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में दोनों की साथ में वेकेशन की फोटो या वीडियो...
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी इस समय बॉलीवुड की हाइलाइटेड जोड़ियों में से एक है। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में दोनों की साथ में वेकेशन की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल होने लगती हैं। दरअसल, आलिया भट्ट लॉस एंजेलिस में हैं और रणबीर कपूर के साथ उन्हें टाइम स्पेंड करने का मौका बखूबी मिल रहा है।
इसी अवसर पर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नीतू कपूर संग एक रेस्त्रां में बैठी नजर आ रही हैं। इसमें आलिया ने रणबीर का हाथ पकड़ा हुआ है। और नीतू कपूर के साथ फोटो में पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों एक ओर जहां प्राइवेट टाइम स्पेंड कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर परिवार संग भी घुल-मिल रहे हैं। दोनों का ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बताते चलें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ काम करते नजर आएंगे। जो अगले साल रिलीज होनी तय की गई है। हालांकि, ये फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होनी थी लेकिन करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने इसकी रिलीज अगले साल के लिए टाल दी है।