Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़alia bhatt opens about her rumoured wedding with ranbir kapoor

रणबीर कपूर के साथ शादी की खबरों पर आलिया भट्ट ने दिया ये बयान

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें कुछ दिनों से चर्चा में है। हाल ही में खबर आई थी कि इस महीने दोनों का रोका हो सकता है और साल के अंत तक दोनों शादी कर लेंगे। इन खबरों पर आलिया ने अपना रिएक्शन...

रणबीर कपूर के साथ शादी की खबरों पर आलिया भट्ट ने दिया ये बयान
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीTue, 2 April 2019 11:13 AM
हमें फॉलो करें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें कुछ दिनों से चर्चा में है। हाल ही में खबर आई थी कि इस महीने दोनों का रोका हो सकता है और साल के अंत तक दोनों शादी कर लेंगे। इन खबरों पर आलिया ने अपना रिएक्शन दिया है। आलिया ने कहा कि वो लंदन के 'रोका' रेस्तरां में जा रही हैं। उनके लिए कोई रोका सेरिमनी नहीं होने जा रही है।

इससे पहले रणबीर के साथ अपने रिलेशन पर आलिया ने कहा था, नजर ना लगे...

दरअसल, कुछ दिनों पहले फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू के दौरान आलिया ने बताया कि वो रणबीर के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती के रूप में देखना पसंद करती हैं। आलिया ने कहा, 'यह एक रिश्ता नहीं है। यह एक दोस्ती है। मैं इस बात को पूरी ईमानदारी के साथ कह रही हूं। यह खूबसूरत है। मैं अभी सितारों और बादलों पर चल रही हूं। सबसे अच्छी बात यह है कि हम दो व्यक्ति हैं, जो अभी अपनी-अपनी जिदंगी जी रहे हैं। यह ऐसी स्थिति नहीं है जहां आप हमें लगातार एक साथ देखेंगे। यह एक कम्फर्टेबल रिलेशन की असली निशानी है। नजर ना लगे। वास्तव में रणबीर मेरे शानदार दोस्त हैं।'

रणबीर के पास्ट को लेकर पूछने पर आलिया ने कहा, 'उन्हें समझना मुश्किल नहीं है। वो तो एक रत्न हैं।'

आलिया की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म 'कलंक' रिलीज होने वाली है। इसके बाद वो फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें