Hindi NewsEntertainment Newsalia bhatt lovely message to ranbir kapoor mother neetu kapoor

रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने लिखा ये मैसेज

सोमवार को यानी कि आज रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का बर्थडे है। नीतू को उनके बर्थडे पर कई लोगों ने विश किया, लेकिन एक शख्स की विश काफी प्यारी है और वो शख्स हैं आलिया भट्ट। दरअसल, आलिया ने नीतू को...

रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने लिखा ये मैसेज
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीMon, 8 July 2019 03:02 PM
हमें फॉलो करें

सोमवार को यानी कि आज रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का बर्थडे है। नीतू को उनके बर्थडे पर कई लोगों ने विश किया, लेकिन एक शख्स की विश काफी प्यारी है और वो शख्स हैं आलिया भट्ट। दरअसल, आलिया ने नीतू को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और नीतू की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ आलिया ने लिखा, 'सबसे सुंदर और अच्छी महिला को हैप्पी हैप्पी बर्थडे, यह दिन आपके बेस्ट दिनों में से एक हो जिसमें प्यार, हंसी और केक हो, आपको सबसे बड़ा और सबसे जोर से गले लगाना भेज रही हूं'।

बेटी रिद्धिमा ने ऐसे दी बधाई...

वहीं नीतू की बेटी रिद्ध‍िमा कपूर ने भी नीतू को बर्थडे विश किया है। उन्होंने नीतू की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, सबसे शक्तिशाली और खूबसूरत इंसान को बर्थडे की बधाई। आप हमारे परिवार की बैकबोन हो। आई लव यू और कल हम साथ में डिनर करेंगे। मेरी खूबसूरत मां को हैप्पी बर्थडे।

वैसे बता दें कि नीतू कपूर सच में अपने परिवार की ताकत हैं। ऋषि कपूर के इन मुश्किल वाले दिनों में भी वो हमेशा उनके साथ रहीं और वहां सब संभाला। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें