5 ऐसी फिल्में जिनमें आलिया भट्ट ने एक्टिंग, लुक्स, मेकअप और ड्रेसिंग से जीता लोगों का दिल

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आलिया भट्ट ने 19 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में करने के बाद आज आलिया ने वो मुकाम हासिल किया है जिसमें उनकी गिनती मंझे हुए एक्टर्स में की जाती है। 2012...

5 ऐसी फिल्में जिनमें आलिया भट्ट ने एक्टिंग, लुक्स, मेकअप और ड्रेसिंग से जीता लोगों का दिल

आलिया भट्ट ने 19 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में करने के बाद आज आलिया ने वो मुकाम हासिल किया है जिसमें उनकी गिनती मंझे हुए एक्टर्स में की जाती है। 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। इसके बाद आलिया भट्ट के करियर का ग्राफ बढ़ता चला गया। हाईवे, डियर जिंदगी और राजी में जो आलिया ने किरदार निभाया है वह काबिले-तारीफ है। आज हम आपके सामने लेकर आए हैं आलिया भट्ट के 5 लुक्स जिन्हें उन्होंने असल में जिया है। और वे सराहना का पात्र बनी हैं।

फिल्म हाईवे
आलिया भट्ट ने इस फिल्म में एक युवा लड़की का किरदार निभाया है। फिल्म में आलिया की शादी पक्की होने के बाद वे घर से किडनैप हो जाती हैं। इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे अपनी आजादी का अहसास होता है। लुक की बात करें तो पूरी फिल्म में आलिया ने एक जोड़ी गंदे कपड़े, मेस्सी हेयर और धूल में सने पैरों के साथ शूटिंग की है। फिल्म इम्तियाज खान ने निर्देशित की थी। आलिया के साथ इसमें रणदीप हुड्डा मुख्य किरदार में नजर आए थे। 

फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी
संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' से आलिया का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में आलिया का ये अब तक का सबसे अलग अवतार है। आलिया इसमें एक माफिया गर्ल का किरदार निभा रही हैं। इसमें गाढ़े काजल, लाल बिंदी, चोकर नेकलेस और मेकअप के साथ आलिया का किरदार काफी खतरनाक दिखाई दे रहा है। आलिया ने फिल्म के अपने दो लुक शेयर किए हैं। एक फोटो में आलिया का पूरा लुक दिख रहा है तो वहीं दूसरे में आलिया के लुक का क्लोजअप है।

— taran adarsh (@taran_adarsh) January 15, 2020

फिल्म उड़ता पंजाब
फिल्म उड़ता पंजाब में आलिया ने कुमारी पिंकी का किरदार असल में जिया है। हॉकी खेलना पसंद करने वाली पिंकी, बिहार से भागकर पंजाब आती हैं और ड्रग्स के जंजाल में फंस जाती हैं। फिल्म में आलिया का किरदार काफी रियल दिखाया है। गांव की रहने वाली लड़की के किरदार में आलिया ने जान डाली है। 

फिल्म डियर जिंदगी
इस फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार का नाम कायरा होता है। ये अपने ब्रेकअप से उबर रही होती हैं। साथ ही निर्देशक बनने की कोशिश भी कर रही होती हैं। दोनों के जाल में फंसते हुए ये डिप्रेशन में चली जाती हैं और समझ नहीं आता की क्या सही है उनके लिए और क्या गलत। ऐसे में शाहरुख खान इनकी मदद करते हैं। इस फिल्म में आलिया के लुक को काफी फ्रेश और यंग रखा गया है जिसमें आलिया काफी क्यूट दिखाई दी हैं। लड़कियों में आलिया का ये लुक काफी पॉपुलर हुआ था। 

फिल्म राजी
राजी में आलिया भट्ट ने एक कश्मीरी जासूस का किरदार निभाया है। टिपिकल कश्मीरी लुक में आलिया बेहद मासूम लगी हैं। फिल्म में आलिया एक पाकिस्तानी आर्मी चीफ से निकाह करती हैं और अपने देश भारत के लिए वहां जाकर जासूसी का काम। बिना मेकअप का आलिया का ये लुक काफी सराहा गया था। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। 

दीपिका पादुकोण ने किया ‘स्टिंग ऑपरेशन’, बताया कितना आसान है एसिड खरीदना, एक दिन में खरीदीं 24 बोतल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने घर पर एंजॉय की Date Night, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Khushboo Vishnoi

लेखक के बारे में

Khushboo Vishnoi
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़5 फिल्में जिनमें आलिया ने एक्टिंग, ड्रेस और मेकअप से जीता लोगों का दिल