Hindi NewsEntertainment Newsalia bhatt choose gully boy ranveer singh instead boyfriend siddharth malhotra

OMG: ब्वॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी छोड़ 'Gully Boy' के साथ दिखी आलिया

16 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर वो अपने मेंटर करण जौहर के साथ पार्टी करते नजर आए। लेकिन इस खास ओकेजन पर उनकी लाइफ की सबसे इंपोरटेंट लेडी यानि की...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीTue, 16 Jan 2018 08:59 PM
हमें फॉलो करें

सिद्धार्थ को छोड़ रणवीर के साथ दिखीं आलिया

1 / 2

16 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर वो अपने मेंटर करण जौहर के साथ पार्टी करते नजर आए। लेकिन इस खास ओकेजन पर उनकी लाइफ की सबसे इंपोरटेंट लेडी यानि की आलिया भट्ट मौजूद नहीं थी। खबरों की माने तो इस दौरान आलिया अपने 'गली ब्वॉय' रणवीर सिंह के साथ बिजी थी।

शुरू हुई 'गली ब्वॉय' की शूटिंग...
जी हां, जोया अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वो भी सिड के बर्थडे के दिन, शूटिंग की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हुई हैं। जिसमें आलिया-रणवीर साथ दिख रहे हैं। हालांकि आलिया बेहद हार्डवर्किंग हैं। लेकिन ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे से यूं गायब रहना सबको थोड़ा अजीब लगा। वो भी तब-जब पहले से ही दोनों के बीच खटपट की खबरें सामने आ रही हैं। तो क्या ये मान लिया जाए कि सच में दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। या सिर्फ प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते आलिया ने सिड की बर्थडे पार्टी मिस कर दी।

ranveer sid

आगे देखिए कैसे नाराज आलिया को मनाते दिखे रणवीर...

आलिया और ऱणवीर

2 / 2

आलिया ने पहना हिजाब तो गली के लड़के बने रणवीर...
बात करें अगर गली ब्वॉय की तो फिल्म की शूटिंग की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मीडिया में आई खबर के मुताबिक यह फिल्म मुंबई के स्लम एरिया में शूटिंग की जा रही है। वायरल फोटोज में आलिया ने कुर्ती, चूड़ीदार और हिजाब पहना हुआ है, जबकि रणवीर सिंह ने नीली जींस और ग्रे कलर की शर्ट पहन रखी है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह फिल्म मुंबई के चॉल (झोपड़ी) में रहने वाली 'नाजी' और 'डिवाइन' पर आधारित है, जोकि एक स्ट्रीट रैपर हैं।

जो सीन शूट किया जा रहा था। उसमें आलिया नाराज सी लग रही थी और रणवीर उन्हें मनाते हुए नजर आए। इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है।

बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। दूसरी तरफ आलिया करण जौहर की फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। आलिया आखिरी बार 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में दिखी थी। जोकि बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी।

ऐप पर पढ़ें