Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़alia bhatt and ranbir kapoor ajap prem ki gazab kahani know actors love story - Entertainment News India

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Love Story : जानें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की 'अजब प्रेम की गजब कहानी'

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Story : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। दोनों की शादी से पहले आपको बताते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में।

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Love Story : जानें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की 'अजब प्रेम की गजब कहानी'
Sushmeeta Semwal टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीTue, 12 April 2022 05:51 PM
हमें फॉलो करें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें खूब सुर्खियों में हैं। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और अब इस रिलेशन को शादी में बदल रहे हैं। फैंस दोनों की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर और आलिया की स्टोरी अजब और गजब है। दरअसल, आलिया, रणबीर से 11 साल की उम्र में पहली बार मिली थीं, इतना ही नहीं एक बार तो आलिया ने ये तक कहा था कि रणबीर उनके क्रश हैं और वह उनसे शादी करना चाहेंगी। लेकिन तब दोनों किसी और के साथ कमिटेड थे। तो दोनों की शादी से पहले बताते हैं दोनों की अजब प्रेम की गजब कहानी।

11 साल की उम्र में पहली बार मिली थीं

कई लोगों को लगता है कि आलिया और रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे, लेकिन बता दें कि ऐसा नहीं है। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर से तब मिली थीं जब वह सिर्फ 11 साल की थीं। लेकिन तब आलिया ने सोचा नहीं होगा कि वह एक दिन रणबीर से शादी करेंगी। दरअसल, एक शूटिंग के दौरान आलिया को रणबीर के साथ काम करना था। उस सीन में सिर्फ आलिया को रणबीर के कंधे पर सिर रखना था। उस वक्त आलिया, रणबीर को देखकर शर्मा रही थीं। हालांकि तब उन्हें एक्टर को लेकर क्रश और प्यार नहीं था और होगा भी कैसे क्योंकि वह तब छोटी थीं।

फिर बताया था रणबीर को क्रश

इसके बाद करण जौहर के शो कॉफी विद करण के दौरान आलिया भट्ट ने एक बार कहा था कि रणबीर कपूर मेरे क्रश हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि वह रणबीर से शादी भी करना चाहती हैं। उस वक्त रणबीर, कैटरीना कैफ को डेट कर रहे थे। तो अब आलिया की ये इच्छा सच में पूरी होने वाली है।

साल 2018 में पहली बार साथ में एंट्री

आलिया और रणबीर पहली बार साथ में सोनम कपूर की शादी में साथ में नजर आए थे। ये दोनों की पहली पब्लिक अपीयरेंस थी साथ में। दोनों की इस दौरान की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

रणबीर ने किया था फिर रिलेशनशिप कन्फर्म

इसके बाद एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने आलिया के साथ अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया था। हालांकि तब रणबीर ने ये भी कहा था कि वह इस बारे में और अपडेट नहीं देंगे। इसके बाद आलिया भट्ट ने रिलेशनशिप कन्फर्म किया था और एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह बादलों पर खुद को महसूस कर रही हैं।

सबके सामने किया प्यार जाहिर

इसके बाद फिल्मफेयर के एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान आलिया और रणबीर एक-दूसरे के बहुत करीब आए। दोनों के कई वीडियोज और फोटोज इस दौरान के वायरल हुए थे। इतना ही नहीं अवॉर्ड जीतने के बाद आलिया ने रणबीर को देखते हुए कहा था आई लव यू।

परिवार के करीब

आलिया और रणबीर ना सिर्फ एक-दूसरे बल्कि एक-दूसरे के परिवार के भी करीब आए। दोनों परिवार के फंक्शन्स में साथ में जाते। आलिया, रणबीर के परिवार के साथ वेकेशन पर भी जाती हैं। कभी-कभी तो दोनों का परिवार साथ में वेकेशन पर जाता है।

ब्रह्मास्त्र में आएंगे नजर

रणबीर और आलिया फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं। साल 2018 से दोनों ने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और इसी शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए।


 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें