साल 2024 में आएंगी अक्षय कुमार की ये 8 फिल्में, एक्शन से लेकर कॉमेडी और बायोपिक तक सब कुछ

Jan 02, 2024 07:53 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Akshay Kumar Upcoming Movies in 2024: अक्षय कुमार के फैंस भले ही पिछले कुछ सालों में निराश रहे हैं लेकिन अब 2024 में उनकी कई बहुत कमाल की फिल्में रिलीज होने जा रही हैं जिनमें एक बायोपिक भी है।

साल 2024 में आएंगी अक्षय कुमार की ये 8 फिल्में, एक्शन से लेकर कॉमेडी और बायोपिक तक सब कुछ

अक्षय कुमार के फैंस के लिए साल 2024 बहुत शानदार रहने वाला है। खिलाड़ी कुमार की पिछली कुछ फिल्में भले ही बहुत कमाल नहीं रही हैं लेकिन इस साल उनकी कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आने जा रही हैं। तो क्या शाहरुख खान की तरह अक्षय कुमार भी बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक कई ब्लॉबस्टर हिट फिल्में देकर अपने फैंस को सुपर एंटरटेनमेंट देने वाले हैं? चलिए जानते हैं उनकी इन मेगा बजट वाली अपकमिंग फिल्मों के बारे में।

छत्रपति शिवाजी के किरदार में दिखेंगे
लिस्ट में पहले नंबर पर है मराठी फिल्म Vedat Marathe Veer Daudle Saat जिसका हिंदी वर्जन भी दर्शकों के लिए रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म की अनाउंसमेंट के वक्त से ही दर्शक इसे लेकर सुपर एक्साइटेड हैं। फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया जा चुका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टाइगर श्रॉफ के साथ दमदार वापसी
अक्षय कुमार की अगली मोस्ट अवेटेड मूवी है 'बड़े मियां छोटे मियां', इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ भी होंगे। लोग जहां इस फिल्म को गोविंदा और अमिताभ बच्चन स्टारर पुरानी सुपरहिट फिल्म के साथ जोड़कर देख रहे हैं। वहीं मेकर्स ने साफ किया है कि इस फिल्म का उस फिल्म से कोई लेना देना नहीं है। फिल्म में दोनों ही स्टार्स को जबरदस्त एक्शन करते दिखाया जाएगा।

साउथ की इस ब्लॉकबस्टर का रीमेक
लिस्ट में तीसरे नंबर पर है साउथ की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म Soorarai Pottru का हिंदी रीमेक, जिसका नाम अभी तक तय नहीं किया गया है। साउथ की यह फिल्म सुपरहिट थी और इसके हिंदी वर्जन को लेकर हर कोई एक्साइटेड है। लिस्ट में अगला नाम है Sky Force का जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल प्ले करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में भी अक्षय कुमार का किरदार काफी थ्रिलिंग रहने वाला है।

कॉमेडी से लेकर एक्शन तक सब कुछ
इसके अलावा अक्षय कुमार को C Sankaran Nair की बायोपिक फिल्म में भी काम मिला है। फिल्म में वह लॉयर C. Sankaran Nair का किरदार निभाते दिखाई पड़ेंगे। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म Welcome To The Jungle और Hera Pheri 3 भी अनाउंस की जा चुकी है लेकिन इसके अलावा Singham Again में भी वह फिर एक बार सूर्यवंशी का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।