गाय को चारा खिलाने के बाद अक्षय कुमार ने बकरियों को खिलाई घास, कहा- 'खुशियां मिल रही हैं'
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के इंस्टाग्राम पर 58.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अक्षय कुमार अपने फॉलोअर्स और फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अक्सर फोटोज-...

इस खबर को सुनें
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के इंस्टाग्राम पर 58.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अक्षय कुमार अपने फॉलोअर्स और फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अक्सर फोटोज- वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के साथ गाय को चारा खिलाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। फिर उन्होंने टाइगर का एक वीडियो शेयर किया। इसके बाद अब उन्होंने बकरियों को घास खिलाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
एन्जॉय करते दिखे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो बकरियों को घास खिलाते दिख रहे हैं, वहीं घास खाते हुए कुछ बकरियां अक्षय कुमार की छाती तक पहुंच गई हैं। वहीं अक्षय कुमार भी इस मूमेंट को खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'छोटी छोटी चीजों में बड़ी खुशियां मिल रही हैं। ऊपर वाले से हम इससे ज्यादा क्या मांग सकते हैं। हे भगवान, हर दिन के लिए शुक्रिया, जो हम प्रकृति के साथ बिता रहे हैं।'
मिट्टी की ख़ुशबू, गाय को चारा देना...
याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले अक्षय ने गाय को चारा खिलाते हुए वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा था। अक्षय ने लिखा, 'मिट्टी की ख़ुशबू, गाय को चारा देना, पेड़ों की ठंडी हवाएं। एक अलग ही ख़ुशी है, अपने बच्चे को यह सब महसूस करवाने में। अब बस कल उसे जंगल में टाइगर भी दिख जाए तो सोने पे सुहागा। बेहद खूबसूरत रणथंभौर नेशनल पार्क में वक्त बिताया। ऐसी बेहतरीन जगहों के लिए ईश्वर का हर दिन शुक्रिया।'
अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार एक साल में एक से अधिक फिल्मों का तोहफा फैन्स को देते हैं। एक ओर जहां अक्षय की फिल्में रिलीज होती रहती हैं तो वहीं दूसरी ओर वो बैक टू बैक शूट भी करते रहते हैं। बात अक्षय की अपकमिंग फिल्मों की करें तो लिस्ट में गोरखा, ओएमजी 2, सेल्फी, रक्षा बंधन, मिशन सिंड्रेला, बच्चन पांडे, पृथ्वीराज और राम सेतु शुमार हैं।