Hindi NewsEntertainment Newsakshay kumar alia bhatt amitabh bachchan lata mangeshkar ar rahman republic day special 10 bollywood patriotic song

REPUBLIC DAY 2019: जोश से भरे हैं ये लेटेस्ट देशभक्ति गाने

26 जनवरी को देश में 70वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस खास मौके पर लोग अपने घरों से स्कूल-कॉलेज और ऑफिस में देश भक्त‍ि गाने सुनते हैं। बता दें कि गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है।...

लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीSat, 26 Jan 2019 08:38 AM
हमें फॉलो करें

26 जनवरी को देश में 70वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

1 / 4

26 जनवरी को देश में 70वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस खास मौके पर लोग अपने घरों से स्कूल-कॉलेज और ऑफिस में देश भक्त‍ि गाने सुनते हैं। बता दें कि गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है। यह दिन इस लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि देश आजाद होने के बाद इसी दिन भारत पूर्ण गणतंत्रिक देश बना। 

यहां हम आपको यह बताना चाहेंगे कि बीते साल 2018 में कई देश भक्ती गाने रिलीज हुए। इन गानों में आलिया भट्ट की फिल्म राजी और अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के गानों ने यू ट्यूब पर धूम मचा दी। आज गणतंत्र दिवस मौके पर हम आपको सुनाते हैं 10 देश भक्ती गाने, जिसे सुनकर आप जोश से भर जाएंगे।

सलमान के बाद कैटरीना ने 'भारत' के सेट पर जड़े चौके-छक्के, फिर अनुष्का शर्मा से बोलीं- 'विराट कोहली से करो मेरी पैरवी'

'राजी' का गाना 'ऐ वतन मेरे वतन'

2 / 4

मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' का गाना 'ऐ वतन मेरे वतन' हमें देश और आजाद होने के मायने बताता है। इस गाने में आलिया भट्ट यह गाना गाती नजर आ रही हैं। 

हनीमून मनाने नहीं बल्कि इस वजह से श्रीलंका गए थे दीपिका-रणवीर, PHOTOS से हुआ खुलासा

 

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म गोल्ड

3 / 4

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म गोल्ड 15 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग बहुत ही मस्त भरा और जोश से भरपूर है। इस गाने को पॉपुलर सिंगर दिलेर मेहंदी ने आवाज दी है। वहीं जावेद अख्तर ने इसे लिखा है और सचिन-जिगर ने कम्पोज किया है।

ए. आर रहमान की एल्बम ‘वंदे मातरम’ का गाना ‘मां तुझे सलाम’ हर तरह आपको देशभक्ति के भाव में बहा ले जाएगा।

फिल्म 'रंग दे बसंती (2006)' का टाइटल सॉन्ग 'रंग दे बसंती' सॉन्ग सुनकर हर कोई मस्त हो जाता है। इस गाने को दिलेर मेहंदी ने गाया था। 

'मेरा रंग दे बसंती चोला'

फिल्म 'द लिजेंड ऑफ भगत सिंह' का गाना 'मेरा रंग दे बसंती चोला' एक ऐसा गाना है जो हमें उन नौजवान देशभक्तों की याद दिलाता है जो देश के लिए हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए। उस समय भगत सिंह की उम्र 23 साल, राजगुरु की 22 साल और सुखदेव की उम्र मात्र 24 साल थी।

जिंदगी मौत न बन जाए'

आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' का गाना 'जिंदगी मौत न बन जाए' 1999 से लेकर आज तक लोगों के जेहन में है। यह गाना भारत में फैल रहे भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता के खिलाफ खड़े होने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करता है।

 

'ऐ मेरे वतन के लोगों

4 / 4

स्वर कोकिला लता मंगेश्कर की सुरीली आवाज में गाए गए इस गाने को 27 जनवरी 1963 को भारत-चीन युद्ध खत्म होने के लगभग दो महीने बाद ही नेशनल स्टेडियम में लाइव परफॉर्म किया गया। ऐसा कहा जाता है कि जब प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उस समय ये गाना सुना था तब उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

 

'कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों

फिल्म हकीकत का गाना 'कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' युद्ध की पृष्ठभूमि में है।

दिल दिया है जान भी देंगे

फिल्म 'कर्मा' का ही गाना 'दिल दिया है जान भी देंगे' ऐसा गाना है जिसे सुनकर हर देशवासी के दिल में देश के लिए मर मिटने का भाव जाग जाता है।

ऐप पर पढ़ें