Akash Shloka Wedding: शादी में आकाश अंबानी का रोमांटिक अंदाज देख फिदा हुए फैंस, किए ऐसे कमेंट
Akash Ambani Shloka Mehta Jaimala: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आकाश अंबानी अपनी दुल्हन के पास पहुंच ही गए। जी हां, आकाश अंबानी की बारात जियो टॉवर पहुंच चुकी है और शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं।...
Akash Ambani Shloka Mehta Jaimala: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आकाश अंबानी अपनी दुल्हन के पास पहुंच ही गए। जी हां, आकाश अंबानी की बारात जियो टॉवर पहुंच चुकी है और शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। दोनों की जयमाला की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिनमें आकाश अंबानी का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। दरअसल, इस फोटो में आकाश अपनी दु्ल्हन श्लोका को बड़े प्यार से देख रहे हैं। आकाश का ये अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनके दिवाने हो गए हैं। लोग लगातार आकाश की तारीफ कर रहे हैं और श्लोका को लकी बता रहे हैं।
लाल जोड़े में यूं दिखीं श्लोका मेहता...
इसके अलावा श्लोका मेहता की भी एक फोटो वायरल हुई है। जिसमें श्लोका लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। श्लोका का यही अवतार देखकर आकाश उनके दिवाने हो गए और अपनी नजरें नहीं हटा पाए। शादी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें श्लोका स्टेज पर एंट्री करती नजर आ रही हैं। (वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)
बता दें कि मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधे। आकाश की बारात एंटीलिया से जियो टॉवर तक गई। इस दौरान मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी के साथ डांस करते हुए नजर आए। मुकेश अंबानी के बेटे की शादी के लिए दुनिया के टॉप कारोबारी, बिजनेसमैन, ग्लोबल लीडर और पॉलिटिशियन मुंबई पहुंचे हैं। पूरा अंबानी परिवार पिंक कलर के आउटफिट में नजर आया। इस शादी के लिए अंबानी के एंटीलिया हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। नई दुल्हन के स्वागत के लिए अंबानी परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। बारात निकलने से पहले आकाश अंबानी ने अपने दिवंगत दादा धीरूभाई अंबानी और नानाजी से आशीर्वाद भी लिया। श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी है। आंकाश और श्लोका की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक है।