इंगेजमेंट के बाद आकाश अंबानी ने यूं किया श्लोका मेहता को KISS, सामने आया VIDEO
आकाश अंबानी श्लोका मेहता की सगाई 30 जून को मुंबई में धूमधाम से हुई। इस जश्न में हर फील्ड के दिग्गज शामिल थे। इंगेजमेंट के 1 हफ्ते बाद भी इस जश्न का खुमार उतरा नहीं है। तभी तो सगाई पार्टी के वीडियो...
आकाश अंबानी श्लोका मेहता की सगाई 30 जून को मुंबई में धूमधाम से हुई। इस जश्न में हर फील्ड के दिग्गज शामिल थे। इंगेजमेंट के 1 हफ्ते बाद भी इस जश्न का खुमार उतरा नहीं है। तभी तो सगाई पार्टी के वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में इस इंगेजमेंट पार्टी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आकाश अपनी होने वाली पत्नी श्लोका को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
मेहमानों के सामने यूं जताया प्यार...
दरअसल ये वीडियो उस वक्त का है जब सगाई के बाद श्लोका मेहता भगवान और परिवार के सदस्यों से आशीर्वाद ले रही थीं। बड़ों से आशीर्वाद और दुआएं लेने के बाद जब वो आगे बढ़ीं तो आकाश अंबानी ने उन्हें आगे बढ़कर माथे पर किस किया और वहां मौजूद सभी लोग खुशी से तालियां बजाने लगे। इसके बाद सभी लोगों ने इन दोनों की जोड़ी को खूब सराहा।
फर्श पर बैठे दिखे रणबीर और अयान...
इंगेजमेंट पार्टी का एक फोटो भी सामने आया जिसमें रणबीर कपूर फर्श पर बैठे हुए हैं और इसी फ्रेम में सचिन तेंदुलकर और शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं। साथ ही नीता अंबानी और करण जौहर साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
साल के आखिर में हो सकती है शादी...
श्लोका और आकाश इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं हालांकि अभी तक इनकी शादी के बारे में निश्चित तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि साल के आखिर तक दोनों सात फेरे ले सकते हैं।
बता दें कि श्लोका, मुकेश अंबानी के मित्र रासेल मेहता के दोस्त की बेटी हैं और उन्होंने धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से ही पढ़ाई की है। स्कूली पढ़ाई पूरी होने के बाद श्लोका ने प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपॉलिजी की शिक्षा हासिल की और इसके बाद मास्टर डिग्री के लिए श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस की पढाई की। श्लोका ने साल 2014 में रोसी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर बनी और वो एक एनजीओ की मदद के लिए बनी संस्था की को-फाउंडर भी है।