फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsAkash Ambani and Shloka Mehta REVEAL the name of their baby girl Veda Ambani Grand daughter of Mukesh Ambani

आकाश और श्लोका ने रिवील किया अपनी बेटी का नाम, अंबानी परिवार के संस्कारों से इम्प्रेस हुए लोग

नन्हें मेहमान के आगमन से अंबानी परिवार खिल उठा है। एंटीलिया हाउस में जश्न का माहौल बना हुआ है। अब उन्होंने बेटी का नाम जारी करते हुए अपने इस जश्न में अपने फैंस को भी शामिल कर दिया है।

आकाश और श्लोका ने रिवील किया अपनी बेटी का नाम, अंबानी परिवार के संस्कारों से इम्प्रेस हुए लोग
Vartika Tolaniलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 09 Jun 2023 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है। बता दें, 31 मई के दिन अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने बेटी को जन्म दिया था। वहीं अब उन्होंने अपने नन्हें मेहमान का नामकरण किया है। अंबानी परिवार की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक बयान के आधार पर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने अपने घर के सबसे छोटे सदस्य का नाम 'वेदा अंबानी' रखा है। 

कार्ड के जरिए की घोषणा
अंबानी परिवार की तरफ से कार्ड जारी किया गया है। इस कार्ड में आकाश अंबानी के बड़े बेटे पृथ्वी अंबानी ने अपनी बहन के नाम की घोषणा की है। कार्ड में लिखा है, "भगवान श्री कृष्ण की कृपा और धीरूभाई-कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से, पृथ्वी अंबानी अपनी छोटी बहन 'वेद आकाश अंबानी' के जन्म की घोषणा करने के लिए बेहद उत्साहित है।" इतना ही नहीं, बयान में आकाश अंबानी के परिवार और श्लोका मेहता के परिवार के सदस्यों के नामों का उल्लेख किया है।

फैंस ने किया रिएक्ट
फैंस मुकेश अंबानी की पोती का नाम जानने के बाद से ही उनके संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "जिन लड़कियों को वेद का ज्ञान होता है, वे बहुत अच्छी और अनोखी होती हैं। मेरी भतीजी का भी यही नाम है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सभी के नाम बहुत प्यारे हैं..आकाश-श्लोका के पृथ्वी और वेदा।" तीसरे यूजर ने कमेंट में लिखा, "वाह कितना सोच समझकर नाम रखा है। बेटा पृथ्वी के पिता आकाश...बेटी वेदा की मां श्लोका...।" 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें