Hindi NewsEntertainment NewsAjay Devgn to make film on Galwan Valley clash

गलवान घाटी विवाद पर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन, पर्दे पर दिखेगी 20 जवानों की शहादत की कहानी

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खबरों की मानें तो लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेना की इस खूनी भिड़ंत को अब बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा...

गलवान घाटी विवाद पर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन, पर्दे पर दिखेगी 20 जवानों की शहादत की कहानी
Radha Sharma sharma लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 4 July 2020 12:53 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खबरों की मानें तो लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेना की इस खूनी भिड़ंत को अब बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा क्योंकि इस घटना पर अजय देवगन फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अजय सीमा पर 20 भारतीय शहीद जवानों के बलिदान की कहानी दिखाएंगे। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है। 

बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट के जरिए इसकी देते हुए लिखा है कि अजय देवगन गलवान घाटी विवाद पर फिल्म बनाएंगे। फिल्म का नाम अभी तक नहीं रखा गया है। फिल्म में 20 भारतीय सेना के जवानों के बलिदान को दिखाया जाएगा, जिसने चीनी सेना से मुकाबला किया। फिल्म की कास्ट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। तरण आदर्श का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं अजय देवगन के फैंस इस के ऑफिशियल अनाउंसमेंट के लिए बेकरार हो गए हैं।  

— taran adarsh (@taran_adarsh) July 4, 2020

वहीं मीडिया खबरों की मानें तो इस फिल्म में अजय देवगन खुद एक्टिंग नहीं करेंगे। वह सिर्फ गलवान घाटी विवाद पर बन रही इस फिल्म को प्रोड्यूसर करेंगे। इस फिल्म का निर्माण अजय फिल्म्स और सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग एलएलपी प्रोड्क्शन टीम मिलकर करेगी। 

बात करें अजय देवगन के वर्कफ्रंट की, तो अजय  डायरेक्टर अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बनीं फिल्म  'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' में लीड रोल में नजर आएंगे। लॉकडाउन के चलते यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त,  सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, एम्मी विर्क, प्रणिता सुभाष, शरद केलकर सहित कई बड़े एक्टर नजर आएंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें