अजय देवगन ने जुहू स्थित आलीशान बंगले के लिए दी इतनी कीमत, पहले 60 करोड़ में खरीदने की थीं खबरें
कोरोना काल और फिर लॉकडाउन की वजह से आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है। हालांकि बॉलीवुड के सितारों को इससे कोई खास फर्क नहीं हुआ है। पिछले कुछ महीनों में कई एक्टर्स ने मुंबई में करोड़ों की कीमत...
कोरोना काल और फिर लॉकडाउन की वजह से आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है। हालांकि बॉलीवुड के सितारों को इससे कोई खास फर्क नहीं हुआ है। पिछले कुछ महीनों में कई एक्टर्स ने मुंबई में करोड़ों की कीमत चुकाकर घर खरीदे हैं। अब इस लिस्ट में अजय देवगन का नाम भी जुड़ गया है।
पहले से थीं खबरें
एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान अजय देवगन के प्रवक्ता ने नया बंगला खरीदने की पुष्टि की थी, लेकिन उसकी कीमत पर कुछ नहीं कहा था। उस वक्त ऐसी खबरें थीं कि बंगले के लिए 60 करोड़ रुपये चुकाए गए हैं लेकिन अब इसकी कीमत के बारे में सही जानकारी मिली है।
जानें सही कीमत
प्लॉट एरिया 474.4 स्क्वॉयर मीटर है और कंस्ट्रक्टेड एरिया 6,500 स्कवॉयर फुट है। अजय देवगन ने जुहू के कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में यह बंगला खरीदा है। इसकी कीमत 47.50 करोड़ है। अजय देवगन अभी ‘शिव शक्ति’ बंगले में रह रहे हैं जो कि इसी प्लॉट के पास है।
Zapkey.com के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इसे 29 दिसंबर 2020 को विशाल देवगन (अजय देवगन का असली नाम), उनकी मां वीना वीरेंद्र देवगन ने भावेश बालकृष्ण वालिया से खरीदा था।
अजय देवगन ने स्टांप शुल्क के रूप में राज्य सरकार को 2 करोड़ 37 लाख 50 हजार का भुगतान किया है।
इन सितारों ने भी खरीदा घर
अजय देवगन के अलावा हाल ही में अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, सनी लियोनी और आलिया भट्ट ने भी घर खरीदा है। अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी में 5,704 वर्ग फुट का डुप्लेक्स अपार्टमेंट 31 करोड़ में खरीदा। सनी लियोनी ने अपने घर के लिए 16 करोड़ खर्च किए।
आने वाली फिल्में
अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह ‘आरआरआर’, ‘मैदान’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, ‘मेडे’, ‘थैंक गॉड’ और ‘रुद्र’ में नजर आएंगे। इसके साथ ही अजय ‘सूर्यवंशी’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में कैमियो रोल में दिखेंगे।