अजय ने काजोल को कहा था, Low Maintenance Wife, दोनों ने छत पर की थी शादी
अजय देवगन और काजोल की शादी को 21 साल हो गए हैं। दोनों को बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक माना जाता है। दोनों का स्वभाव अलग है। काजोल जहां ज्यादा बोलती हैं, वहीं अजय को ज्यादा बोलना पसंद नहीं। दोनों ने...
अजय देवगन और काजोल की शादी को 21 साल हो गए हैं। दोनों को बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक माना जाता है। दोनों का स्वभाव अलग है। काजोल जहां ज्यादा बोलती हैं, वहीं अजय को ज्यादा बोलना पसंद नहीं। दोनों ने कई बार एक दूसरे को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। तो चलिए बताते हैं आपको दोनों के कुछ मजेदार खुलासे।
छत पर की थी शादी
काजोल और अजय ने मीडिया को अपनी शादी का वेन्यू गलत ताया था और दोनों ने अजय के घर में ही शादी की थी। अजय ने कहा था, मैं अपनी शादी को कोई बड़ा सेलिब्रेशन नहीं करना चाहते थे। तो मैं अपने बेडरूम से बाहर आया, हमने छत पर शादी की और फिर मैं वापस बेडरूम में आ गया।
दोनों की हैप्पी मैरिज का सीक्रेट...
दोनों की शादी को 21 साल हो गए हैं। काजोल ने दोनों के रिलेशनशिप के सीक्रेट में बात करते हुए पिंकविला को बताया था, मुझे लगता है कि हमारा रिलेशनशिप इसलिए अच्छा चल रहा है क्योंकि मैं बहुत बोलती हूं और अजय चुप बैठकर सुनते हैं। तो हमारी शादी का सीक्रेट यही है कि अजय कुछ बोलते नहीं हैं।
अजय ने किया था काजोल की शॉपिंग हैबिट का खुलासा
अजय ने कॉफी विद करण के शो में कहा था कि काजोल बहुत कम खर्चा करवाती हैं। हालांकि वह ऑनलाइन शॉपिंग बहुत करती हैं। अजय ने कहा था, काजोल पहले सैंटाक्रूज मार्केट में शॉपिंग करती थीं। लेकिन अब वह ऑनलाइन करती हैं। अगर मैं घर पर होता हूं तो रोज मैं घर पर 6 या 7 पैकेज रोज डिलीवर होते हैं और वह अपने आईपैड पर लगी रहती हैं और कहती हैं, देखो ये कितना अच्छा है और पता है ये कितने का है सिर्फ 600 रुपये का।
काजोल के पैसे बचाने वाली हैबिट का ऐसा फायदा उठाते हैं अजय
अजय ने बताया था कि कैसे वह काजोल के पैसे बचाने की हैबिट का फायदा उठाते हैं। उन्होंने बताया था कि वह काजोल के उन पैसों से कार खरीद लेते हैं। मुझे ये भी नहीं पता कि इन्हें बर्थडे पर क्या गिफ्ट दूं। इन्हें कुछ नहीं चाहिए होता तो मैं हर बार एक कार खरीद लेता हूं और कहता हूं, बेबी आपकी कार अब पुरानी हो गई है ये लो आपके लिए नई कार
काजोल ने बताया था क्यों अजय नहीं जाते पार्टी में...
काजोल और अजय ज्यादा पार्टीज में नजर नहीं आते। कई पार्टीज में काजोल अकेले ही जाती हैं। तो काजोल ने इस बारे में कहा था, मुझे लगता है कि ये आलसी हैं इसलिए पार्टीज अंटेड नहीं करते।'