Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़ajay devgn and kajol daughter nysa devgn celebrate 17 birthday this is what both actors wishes for their daughter

अजय देवगन और काजोल की बेटी हुईं 17 साल की, दोनों ने न्यासा के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा का आज बर्थडे है। न्यासा अपना 17वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बेटी के बर्थडे के मौके पर काजोल ने न्यासा के लिए एक स्पेशल मैसेज लिखा है। काजोल ने न्यासा की...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 20 April 2020 10:16 PM
हमें फॉलो करें

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा का आज बर्थडे है। न्यासा अपना 17वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बेटी के बर्थडे के मौके पर काजोल ने न्यासा के लिए एक स्पेशल मैसेज लिखा है। काजोल ने न्यासा की बचपन से लेकर अब तक की फोटोज का एक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा, दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की को हैप्पी बर्थडे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

वहीं अजय ने न्यासा के साथ फोटो शेयर कर लिखा, हैप्पी बर्थडे प्यारी बेटी। आपको हमेशा सारी खुशी मिले। घर पर रहें और सुरक्षित रहें।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

बता दें कि न्यासा सिंगापुर से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं, हालांकि इन दिनों लॉकडाउन की वजह से वह परिवार के साथ मुंबई में हैं। इतना ही नहीं, घर पर ही उन्होंने परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

काजोल-न्यासा को कोरोना की खबर हुई थी वायरल...

कुछ दिनों पहले काजोल और उनकी बेटी न्यासा को कोरोना वायरस होने की खबर तेजी से वायरल हो रही थी। हालांकि वो सब सिर्फ अफवाह थी। इन अफवाहों के बारे में सुनने के बाद अजय ने फैन्स को ट्वीट कर सही जानकारी दी थी। 

अजय ने इन खबरों को बताया गलत...

अजय ने ट्वीट किया था, थैंक्यू काजोल और न्यासा की चिंता करने के लिए। काजोल और न्यासा बिल्कुल ठीक हैं। उनकी हेल्थ के बारे में अफवाहें निराधार, झूठी और आधारहीन हैं।'

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 30, 2020

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें