युग की मस्ती, मोनोकनी में दिखीं नीसा... अजय देवगन ने शेयर की 2023 की बेस्ट तस्वीरें
एक्टर अजय देवगन ने रविवार को फैमिली के साथ की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में काजोल और युग की मस्ती देखी जा सकती है। उनकी बेटी नीसा और अन्य रिश्तेदार भी तस्वीरों में हैं।

अजय देवगन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव नहीं रहते लेकिन रविवार को उन्होंने कुछ खास थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। वह पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। उनके साथ कई अन्य करीबी रिश्तेदार भी साथ में हैं।अजय ने इसके साथ सभी को नए साल की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जब परिवार के लोगों से इतना प्यार मिले तो छुट्टियां और भी मजेदार हो जाती हैं।
नए साल की दी बधाई
पहली तस्वीर में अजय देवगन के साथ काजोल और युग हैं। दूसरी तस्वीर में अजय देवगन बेटी नीसा के साथ हैं। एक तस्वीर में अजय देवगन साइकलिंग कर रहे हैं। आखिरी फोटो में नीसा कजिन्स और करीबियों के साथ हैं। उन्होंने मोनोकनी पहनी हुई है। तस्वीर में काजोल को भी देखा जा सकता है। अजय देगवन ने तस्वीरों के साथ लिखा, 'गैलरी में खोजने पर ये मिला, करीबियों का प्यार छुट्टियों को और भी यादगार बना देता है। इस नए साल में आप सभी को शुभकामनाएं।'
देवगन परिवार की खास बातें
काजोल और अजय ने फरवरी 1999 में शादी की। उनके दो बच्चे नीसा और युग हैं। युग मुंबई में स्कूलिंग कर रहा है जबकि नीसा ने सिंगापुर से स्कूलिंग के बाद स्विटजरलैंड में आगे की पढ़ाई कर रही हैं। वह स्टारकिड्स के साथ अक्सर देखी जाती हैं। ओरी, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ पार्टी करते हुए उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं।
ये है आने वाली फिल्म
अजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म 'औरो में कहां दम था' है। इसमें वह तब्बू के अपोजिट हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों में सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी हैं। यह फिल्म अप्रैल 2024 में सिनेमाघरों में आएगी।


