इस बेबी की Cute Smile पर फिदा हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, कुछ ऐसा था बेटी आराध्या का रिएक्शन
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी को छोड़ एक क्यूट बेबी पर मासूमियत पर फिदा हो गईं।...
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी को छोड़ एक क्यूट बेबी पर मासूमियत पर फिदा हो गईं। ऐश्वर्या राय की यह वीडियो 'डे ऑफ स्माइल' एनजीओ की है, जहां ऐश्वर्या राय अपनी बेटी और मां के साथ अपने पिता कृष्णाराज राय की बर्थ एनिवर्सरी बनाने के लिए गई थीं। सामने आई वीडियो को बॉलीवुड कैमरामैन वीरव भिवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जो काफी वायरल हो रहा है।
अपने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर ऐश्वर्या राय मासूस बच्चों के साथ अपना समय बिताया और उनके साथ मस्ती भी की। अब सामने आई ऐश्वर्या-आराध्या की बात करें तो आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस अपनी बेटी साथ पोज देने के लिए स्टेज पर खड़ी हैं। उनके साथ और लोग दिखाई दे रहे हैं। तभी एक मुस्लिम महिला अपने क्यूट बेबी के साथ स्टेज पर आती है। ऐश्वर्या उस बेबी की क्यूटनेस और उनकी स्माइल को देखती रह जाती हैं और बार-बार उस पर अपना प्यार जताती हैं। वहीं आराध्या भी बेबी को देखकर बेहद खुश नजर आती हैं। आराध्या अपने हाथों में कुछ गिफ्ट पैकेट लिए नजर आती हैं और वह बार-बार उस बेबी वो गिफ्ट देने का प्रयास करती हैं।
स्टेज पर ऐश्वर्या राय-आराध्या की इस रूप को देखकर यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देखकर उनकी तारीफों के पूल बांध रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि ऐश्वर्या एक आदर्श मां हैं। मैं पार्ट टाइम काम करता हूं और अपनी 6 साल की बेटी के साथ पूरा समय रहता हूं। मैं उसे स्कूल ले जाता हूं, उसे डांस क्लास में ले जाता हूं। मैं उसके साथ किसी पर भी भरोसा नहीं करता। मैं इन्हीं सब के कारण उनकी रिस्पेक्ट करता हूं। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि मां बेटी को साथ देखना अच्छा लगता है।