OMG: कभी अर्जन सिंह का डस्टिबन चेक किया करती थीं ये TV एक्ट्रेस
पॉपुलर एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने भारतीय सेना के जांबाज सेनानी मार्शल अर्जन सिंह को ल
मंदिरा बेदी-अर्जन सिंह पत्नी के साथ
पॉपुलर एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने भारतीय सेना के जांबाज सेनानी मार्शल अर्जन सिंह को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। दरअसल, अर्जन सिंह, मंदिरा के मौसा लगते थे। रविवार को वे उन्हें श्रद्धाजंलि देने दिल्ली पहुंची थी जहां उन्होंने उनसे जुड़ी कई बातें शेयर की। ऐसे ही एक याद को शेयर करते हुए मंदिरा ने बताया कि 'एक भी ऐसा दिन नहीं होता था, जब मौसा जी मौसी को आई लव यू न कहते हों.' मतलब वो बेहद रोमांटिक थे। मंदिरा कुछ दिन पहले ही अर्जन सिंह से मिली थीं. उन्होंने बताया कि तब वह एकदम फिट लग रहे थे।
OMG: 'बादशाहो' की एक्ट्रेस ने खुलेआम किया ब्वॉयफ्रेंड को KISS, फैंस बोले- गंवार है...
कभी अर्जन का डस्टिबन चेक करती थीं मंदिरा
बातचीत के दौरान मंदिरा ने बचपन के कई ऐसे किस्से सुनाए जो मौसा अर्जन सिंह जुड़े थे। मंदिरा को स्टैंप कलेक्शन का बेहद शौक था। जब भी वे अर्जन सिंह के घर जाती थीं, तब वे सीधे उनके स्टडी रूम में जाकर उनके डस्टबिन को चेक करती थी। दरअसल, उनके पास दुनियाभर से खत आते थे जिनकी स्टैंप मंदिरा को डस्टबिन में मिलती थी।
बता दें कि मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार को निधन हो गया था। देशभर की तमाम बड़ीं हस्तियां उन्हें श्रद्धाजंलि दे रही हैं।
आगे पढ़िए एक ही तारीख को होता है अर्जन और मंदिरा का जन्मदिन...
Ohh No: 8 साल बाद पति से तलाक लेंगी TV की कुमकुम, 1 साल से रह रहे हैं अलग
पीएम मोदी के साथ अर्जन सिंह
एक ही तारीख को होता है जन्मदिन
दिलचस्प बात ये है कि मंदिरा और अर्जन सिंह का जन्मदिन एक ही तारीख यानि की 15 अप्रैल को होता है। मंदिरा ने कहा कि अब जब वह हमारे बीच नहीं हैं, तब भी ये तारीख उन्हें हमेशा उनकी याद दिलातीरहेगी। हर साल वह फोन करके इस दिन एक दूसरे को हैप्पी बर्थडे विश किया करते थे।
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए मंदिरा ने बताया, जब भी वह एक दिन से ज्यादा दिन के लिए दिल्ली आती थीं तो वे मौसा अर्जन सिंह से जरूर मिलती थी। मंदिरा ने बताया कि 98 साल की उम्र में भी वे काफी एक्टिव थे। उनसे जो भी मिलने आता था उनसे वे खड़े होकर मिलते थे और उन्हें दरवाजे तक छोड़ने के लिए खुद भी बाहर जाते थे। अर्जन सिंह को दूसरों लोगों के बारे में जानने में काफी अच्छा लगता था। मंदिरा जब भी उनसे मिलने जाती थी वे उनके बारे में जरूर पूछती थी। मंदिरा का कहना है कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे अर्जन सिंह के परिवार का हिस्सा हैं।