Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़after priyanka nick wedding brother joe jonas will marry girlfriend sophie turner in june

प्रियंका चोपड़ा के बाद निक जोनस की फैमिली में होगी एक और दुल्हन की एंट्री, जानें कौन है वो

Joe Jonas Marriage: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद से जोनस फैमिली और जोनस ब्रदर्स लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों की फैमिली में शादी की धूमधाम कम नहीं हुई है। तभी तो प्रियंका चोपड़ा के...

लाइव हिंदुस्तान नई दिल्लीWed, 6 March 2019 05:17 PM
हमें फॉलो करें

Joe Jonas Marriage: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद से जोनस फैमिली और जोनस ब्रदर्स लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों की फैमिली में शादी की धूमधाम कम नहीं हुई है। तभी तो प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के बाद निक जोनस के भाई जो जोनस भी जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में जोनस ब्रदर्स ने पॉपुलर टॉक शो द लेट लेट शो में हिस्सा लिया। जहां सभी ने अपने नए एलबम सकर का प्रमोशन किया। साथ ही शो के दौरान जो जोनस ने अपनी शादी को लेकर भी खुलासा किया।

गेम ऑफ थ्रोन्स एक्ट्रेस के साथ करेंगे समर वेडिंग...
जो जोनस अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस सोफी टर्नर से शादी कर रहे हैं। शादी के बारे में खुलासा करते हुए जो ने कहा, हम इस साल शादी करने जा रहे हैं। ये एक समर वेडिंग होगी। मैंने इस पर अमल करने का फैसला किया है। आने वाला समय भरपूर मनोरंजन से वाला है। जो ने आगे कहा, शादी पर हम लोग फ्लैग रग्बी गेम खेलेंगे। 

कंगना रनौत के बाद तापसी पन्नू ने भी साधा करण जौहर पर निशाना, इस वजह से भड़कीं

2017 में हुई थी सगाई, देवरानी प्रियंका से है खास बॉन्डिंग...
जो जोनस और सोफी टर्नर ने 15 अक्टूबर, 2017 को सगाई की थी। सोफी ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए सगाई की अंगूठी की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। प्रियंका चोपड़ा की अपनी होने वाली जेठानी से खूब बनती हैं। तभी तो प्रियंका की शादी की हर रस्म में सोफी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था और उनके इंडियन लुक ने भी लोगों को खूब इंस्पायर किया था। दिसंबर में हुई प्रियंका-निक की रॉयल वेडिंग में सोफी भी जो जोनस के साथ भारत आई थीं और उनके ट्रेडिशनल लुक की चर्चा दुनियाभर में हुई थीं।

कभी हंसती तो कभी उदास हो जातीं, वाराणसी में यूं खोई-खोई दिखीं जाह्नवी कपूर

भारत में भी पॉपुलर हैं सोफी टर्नर...
सोफी टर्नर न सिर्फ हॉलीवुड में बल्कि इंडिया में भी काफी पॉपुलर हैं। गेम ऑफ थ्रोन्स सीरीज में सांसा स्टार्क का किरदार निभाने वाली सोफी हॉलीवुड सुपरहीरो सीरीज एक्स मैन का भी हिस्सा है। जिसका नया पार्ट 'एक्स-मेन: डार्क फीनिक्स' इस साल 7 जून को रिलीज होने जा रहा है। सोफी इस सीरीज में जीन ग्रे का रोल निभा रही हैं। 

अनुष्का-विराट ने शादी की खातिर बेले इतने पापड़, रखने पड़े थे नकली नाम

बता दें कि इन दिनों जोनस फैमिली का Sucker वीडियो सॉन्ग खूब वायरल हो रहा है। इसमें निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आई। इसके अलावा केविन जोनस अपनी वाइफ Danielle Jonas के साथ और जो जोनस, मंगेतर सोफी टर्नर के साथ नजर आए।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें