Hindi NewsEntertainment Newsafter priyanka chopra nick jonas wedding Parineeti Chopra will marriage Charit Desai lets know the facts

प्रियंका चोपड़ा के बाद क्या परिणीति चोपड़ा भी करने वाली हैं शादी? सामने आई ये बड़ी जानकारी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) की शादी के बाद अब एक बार फिर से चोपड़ा खानदान में शहनाई सुनाई दे सकती है। जी हां खबर हैं कि प्रियंका की...

प्रियंका चोपड़ा के बाद क्या परिणीति चोपड़ा भी करने वाली हैं शादी? सामने आई ये बड़ी जानकारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 15 Dec 2018 02:16 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) की शादी के बाद अब एक बार फिर से चोपड़ा खानदान में शहनाई सुनाई दे सकती है। जी हां खबर हैं कि प्रियंका की छोटी बहन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। 

आपको बता दें कि परिणीति प्रियंका-निक की शादी में काफी लाइमलाइट रही हैं। वहीं इसी के साथ परिणीति शादी में प्रियंका की ब्राइड्समेड के रूप में भी नजर आईं। आपको याद दिला दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी से पहले प्री-वेडिंग डिनर पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में प्रियंका और निक के दोस्तों के साथ ही परिणीति और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड चरित देसाई (Charit Desai) भी मौजूद थे।  मुंबई मिरर के अनुसार परिणीति और चरित जल्द ही शादी कर सकते हैं। ये दोनों एक दूसरे को काफी टाइम से डेट कर रहे हैं और अब ये अपने इस रिश्ते को एक स्टेप आगे ले जाने के मूड में हैं। 

रिपोर्ट में बताया गया कि परिणीति और चरित की मुलाकात 2016 में ड्रीम टूर कॉन्सर्ट के दौरान हुई थी। इस टूर पर उनके साथ कैटरीना कैफ, अलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर भी मौजूद थे। इस इवेंट पर चरित ने बिहाइंड द सीन्स वीडियोज बनाने की जिम्मेदारी ली थी। इस टूर के बाद 2017 से ये दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे।

आपको बता दें कि प्रियंका ने निक जोनस के इंडिया आने के बाद एक प्री वेडिंग डिनर पार्टी रखी थी। इस  पार्टी के बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस, उनके भाई जो. जोनस, सोफी टर्नर, परिणीति चोपड़ा और चरित देसाई भी नजर आए थे। प्रियंका ने पार्टी की एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी, जो काफी वायरल हुई। प्रियंका द्वारा फोटो शेयर करने के लोग चरित देसाई को देखकर हर कोई हैरान हो गया था। वहीं इस फोटो को देखने के बाद परिणिति-चरित के अफेयर की खबर काफी तेजी से होने लगी। 

आपको बता दें कि चरित देसाई करण जौहर के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। यही नहीं चरित ने ऋतिक रोशन स्टारर 'अग्निपथ' की शूटिंग के दौरान करण मल्होत्रा को असिस्ट किया था। इसी के साथ फिल्म 'रन' के लिए उन्होंने राम गोपाल वर्मा को भी असिस्ट किया था।

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें