#Virushka:शादी के बाद एक और फोटो वायरल, एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं विराट-अनुष्का
इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली है। सात समंदर पार इटली के टस्कन शहर में दोनों ने 11 दिसंबर को सात फेरे लिए। शादी के बाद दोनों अपने-अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें शेयर...
इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली है। सात समंदर पार इटली के टस्कन शहर में दोनों ने 11 दिसंबर को सात फेरे लिए। शादी के बाद दोनों अपने-अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की जो पूरे सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। शादी की तस्वीरों के बीच दोनों की एक और तस्वीर ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
इस फोटो में दोनों एक-दूसरे की बांहों में हैं। फोटो में विराट-अनुष्का इटली के खूबसूरत तस्केनी शहर के खूबसूरत नजारे को एजॉय करते नजर आ रहे हैं। विरुष्का की यह फोटो काफी रोमांटिक है। जो फैन्स को बेहद पसंद आ रही है।
जानकारी के मुतबाकि इटली से लौटने के बाद दो रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। एक दिल्ली में तो दूसरा मुंबई में है। दिल्ली में 21 दिसंबर को रिलेटिव्स के लिए तो वहीं 26 दिसंबर को मुंबई में दोस्तों और करीबियों के लिए रिसेप्शन पार्टी होगी।
आपको बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी इटली के तस्केनी के करीब 800 साल पुराने एक गांव में हुई। इस गांव को एक रिजॉर्ट के रूप में तब्दील किया गया था। इसी साल इस गांव में बराक ओबामा अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे।