अनुष्का शर्मा ने लगाई थी जिस शख्स की क्लास, उसने ऐसे दिया मिसेज कोहली को करारा जवाब
बीते रोज अनुष्का शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें वो मुंबई के एक शख्स को सड़क पर कूड़ा फैलाने पर डांटती हुईं नजर आई थीं। इस वीडियो को उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने बनाकर सोशल...
बीते रोज अनुष्का शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें वो मुंबई के एक शख्स को सड़क पर कूड़ा फैलाने पर डांटती हुईं नजर आई थीं। इस वीडियो को उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो के लिए कई लोगों ने अनुष्का की तारीफ भी की थी। लेकिन अब अरहान सिंह नाम के इस शख्स ने अपना पक्ष सामने रखा है। जिसमें उसने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को उनके बर्ताव को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई है।
फेसबुक पर पोस्ट लिखकर जाहिर किया गुस्सा...
इस शख्स ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर अपना गुस्सा जाहिर किया है और बाकायदा अपनी पोस्ट से पहले डिस्क्लेमर लिखकर कहा कि इस पोस्ट को लगाकर मेरा इरादा कोई फायदा लेने का कतई नहीं है। अरहान ने लिखा-‘डरावना! ..तो लापरवाही से ड्राइविंग के दौरान मैंने एक स्कॉयर एमएम साइज का एक प्लास्टिक फेंक दिया। एक कार बगल से गुजरी शीशा नीचे हुआ और हमारे सामने हमारी वंडरफुल अनुष्का शर्मा एक सड़कछाप शख्स की तरह चीखने-चिल्लाने लगी। हालांकि, मैंने अपनी लापरवाही पर माफी भी मांगी। मिसेज अनुष्का शर्मा कोहली अगर आपका बात कहने का सलीका थोड़ा सभ्य होता तो आप कोई छोटी स्टार नहीं हो जाती। हर तरह के मैनर और हाइजीन होते हैं… बातचीत में थोड़ा सभ्य होना भी उन्हीं में से एक है।’ (ये था वो वीडियो)
अरहान की मां ने भी लगाई विराट-अनुष्का की क्लास...
सिर्फ अरहान ही नहीं बल्कि उनकी मां ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर विराट और अनुष्का की इस हरकत को चीप पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए लिखा है कि वह अब अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इस पोस्ट में लड़के की मां ने यह भी लिखा है कि अनुष्का और विराट ने उनके बेटे का चेहरा ब्लर न करके उसकी प्रायवेसी रिवील की है। लड़के की मां ने यह भी लिखा है कि बजाय अपने फॉलोवर की संख्या को बढ़ाने पर फोकस करने के यदि आप अपनी लेन में ही सफाई का बीड़ा उठाते तो बेहतर होता। आप अपनी आवाज का इस्तेमाल म्युनिसिपैलिटी को अपने इलाके की सफाई करने के लिए करते तो ज्यादा अच्छा होता
इस शख्स की वजह से अपना रिश्ता छिपाने के लिए मजबूर हुए आलिया और रणबीर
VIRAL: क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं नेहा धूपिया, VIDEO देखें और खुद करें फैसला