Actress Supriya Pilgaonkar dance on ja re ja o harjai song shares video on instagram 'जा रे जा ओ हरजाई' पर डांस करती नजर आईं सुप्रिया पिलगांवकर, शेयर किया वीडियो, Entertainment Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Actress Supriya Pilgaonkar dance on ja re ja o harjai song shares video on instagram

'जा रे जा ओ हरजाई' पर डांस करती नजर आईं सुप्रिया पिलगांवकर, शेयर किया वीडियो

साल 1994 में आए टेलीविजन शो 'तू-तू मैं-मैं' से भारत के घर घर में अपनी पहचान बनाने वाली मराठी अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर भी लॉकडाउन के दौरान अपना और अपने फॉलोवर्स का मनोरंजन करने से पीछे...

Khushboo Vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 16 April 2020 06:18 AM
share Share
Follow Us on
'जा रे जा ओ हरजाई' पर डांस करती नजर आईं सुप्रिया पिलगांवकर, शेयर किया वीडियो

साल 1994 में आए टेलीविजन शो 'तू-तू मैं-मैं' से भारत के घर घर में अपनी पहचान बनाने वाली मराठी अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर भी लॉकडाउन के दौरान अपना और अपने फॉलोवर्स का मनोरंजन करने से पीछे नहीं हैं। 

अभिनेत्री ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपडेट किया है, जिसमें वह साल 1976 में आई फिल्म 'कालीचरण' के लोकप्रिय गाने 'जा रे जा ओ हरजाई' में डांस करते नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक चार हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

A post shared by Supriya Pilgaonkar (@supriyapilgaonkar) on

 इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'जैसा कि एक कलाकार होने के नाते हमें कई बार कहा जाता है कि हम अपने घर से ही सेल्फ टेस्ट भेजें, खास कर जब हमें खुद को विशेष रूप से पेश करने की आवश्यकता होती है तब ..इसलिए यह मेरे द्वारा एक छोटा प्रयास किया गया है ताकि मैं ये परीक्षण कर सकूं कि मैं बैकग्राउंड डांसर के तौर पर कैसी लग सकती हूं, इसके पहले मुझे शर्म महसूस हो रही थी, लेकिन एक बार जब मैंने गाना बजाया तो मुझे मजा आने लगा।'

उनके इस पोस्ट पर उनकी बेटी और अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, 'ढेर सारा प्यार।' अभिनेत्री 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'ससुराल गेंदा फूल' जैसे कई हिंदी सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।