Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Actress Sobhita Dhulipala wants to continue the journey of taking risks remembers her first audition
जोखिम लेने के सफर को जारी रखना चाहती हैं एक्ट्रेस शोभिता, अपने पहले ऑडिशन को किया याद

जोखिम लेने के सफर को जारी रखना चाहती हैं एक्ट्रेस शोभिता, अपने पहले ऑडिशन को किया याद

संक्षेप:

एक्ट्रेस शोभिता धुलीपाला अपने करियर में जोखिम लेने के सफर को जारी रखना चाहती हैं। उनका कहना है कि वह एक पूवार्नुमानित जिंदगी नहीं जीना चाहती हैं। शोभिता ने इस बारे में कहा, 'मैं जीवन और करियर...

Thu, 16 April 2020 06:23 AMKhushboo Vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एक्ट्रेस शोभिता धुलीपाला अपने करियर में जोखिम लेने के सफर को जारी रखना चाहती हैं। उनका कहना है कि वह एक पूवार्नुमानित जिंदगी नहीं जीना चाहती हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शोभिता ने इस बारे में कहा, 'मैं जीवन और करियर में जोखिम लेने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मुझे सबसे अधिक यह बात डराती है कि अगर मेरे अंदर से नई चुनौतियों को लेने का आत्मविश्वास खत्म हो जाएगा तो क्या होगा। आशा है कि ऐसा न हो। मैं पूवार्नुमानित जिंदगी नहीं जीना चाहती हूं। 

उन्होंने कहा कि शायद इसलिए मुझे चुनौतियां नहीं डराती हैं, बल्कि खाली बैठे रहना डराता है। अभी होने वाला हर बदलाव हमें कुछ सिखा रहा है। हम कलाकारों के लिए अहंकार, लोकप्रियता, सुंदरता- ये सभी चीजें कई बार हमें जोखिम लेने के लिए मजबूर करती हैं। बस यही एक चीज है, अहंकार, जो मैं अपने अंदर नहीं चाहती हूं। मैं नहीं चाहती हूं कि अहंकार मेरे अंदर के जिज्ञासा को प्रभावित करे।'

अपने पहले ऑडिशन को याद करते हुए सोभिता ने कहा, 'वह मेरा पहला ऑडिशन था और मुझे वह किरदार मिल गया। यही वह पल था जब मुझे महसूस हुआ कि मुझे वास्तव में अभिनय करना पसंद है! मुझे हमेशा कहानी कहने का शौक था, यह मेरे लिए काफी अच्छी बात है।'

Khushboo Vishnoi

लेखक के बारे में

Khushboo Vishnoi
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।