Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Actress Anita Hassanandani reciting Gayatri Mantra to her son Aarav Reddy video viral

अनीता हसनंदानी अपने नन्हे बेटे को सिखा रही हैं गायत्री मंत्र, वायरल हुआ ये क्यूट वीडियो

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने बीते महीने ही प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। जिसके बारे में वो सोशल मीडिया पर जानकारी पहले ही साझा कर चुकी हैं। वहीं इस नन्हे मेहमान के घर आने के बाद से...

Utkarsha Srivastava हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 7 March 2021 10:18 AM
हमें फॉलो करें

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने बीते महीने ही प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। जिसके बारे में वो सोशल मीडिया पर जानकारी पहले ही साझा कर चुकी हैं। वहीं इस नन्हे मेहमान के घर आने के बाद से अनीता कई क्यूट तस्वीरें और वीडियो सोशल एकाउंट के जरिए शेयर कर चुकी हैं। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेटे आरव को गायत्री मंत्र सुनाती दिखाई दे रही हैं। वहीं इसे सुनकर आरव के क्यूट एक्सप्रेशन देखने लायक हैं।

बेटे को सिखा रही हैं गायत्री मंत्र

अनीता ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने बेबी आरव को गोद में लिए हुए हैं और उसे गायत्री मंत्र सुना रही हैं। वहीं अपनी मां से इस मंत्र को सुनकर आरव कभी अंगडाइयां ले रहे हैं तो कभी क्यूट फेस बना रहे हैं। बेटे को संभालते हुए अनीता उसे पूरा गायत्री मंत्र सुनाती हैं। ये वीडियो देखकर मालूम होता है कि अनीता का बेटा जल्द ही गायत्री मंत्र सीख जाएगा और जब बोलना शुरू करेगा तो उसके मुंह से ये सुनना बेहद क्यूट होगा। यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

 

क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग

मां-बेटे का ये बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। हर कोई आरव की क्यूटनेट पर फिदा हुआ जा रहा है। बता दें कि अनीता बीती 09 फरवरी को मां बनी हैं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी।

बेहद एक्साइटेड हैं नए पेरेंट्स

बीते दिनों उन्होंने पति रोहित रेड्डी के साथ एक क्यूट वीडियो बनाकर फैंस को बेबी का चेहरा दिखाया था। वहीं अनीता के इंस्टाग्राम को देखें तो उनके घर आए इन नन्हे मेहमान ने अनीता और रोहित के सोशल मीडिया एकाउंट पर कब्जा कर लिया है। ये नए पेरेंट्स अपने बेबी के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते दिखाई दे जाते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें