Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Actor Vivek passes away at 59 at Chennai hospital

तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता विवेक का निधन, रहमान सहित इन सितारों ने जताया शोक

तमिल फिल्मों के जाने माने अभिनेता विवेक का चेन्नई के एसआईआईएमएस अस्पताल में निधन हो गया। वो 59 साल के थे। शुक्रवार को हार्ट अटैक के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।  टाइम्स...

Shrilata हिन्दुस्तान, मुंबईSat, 17 April 2021 08:51 AM
हमें फॉलो करें

तमिल फिल्मों के जाने माने अभिनेता विवेक का चेन्नई के एसआईआईएमएस अस्पताल में निधन हो गया। वो 59 साल के थे। शुक्रवार को हार्ट अटैक के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि विवेक ने आज तड़के 4.35 बजे अंतिम सांस ली।

शोक में तमिल इंडस्ट्री
विवेक के निधन के बाद प्रशंसकों से लेकर इंडस्ट्री के तमाम कलाकार शोक व्यक्त कर रहे हैं। 
संगीतकार एआर रहमान ने ट्वीट कर लिखा- ‘यकीन नहीं हो रहा कि अभिनेता विवेक हमें छोड़कर चले गए। उनकी आत्मा को शांति मिले। आपने दशकों तक हमारा मनोरंजन किया। आपकी विरासत हमेशा हमारे साथ रहेगी।‘ 

 

— A.R.Rahman #99Songs 😷 (@arrahman) April 17, 2021

 

निर्देशक मोहन राजा ने लिखा कि ‘विवेक सर, हैरान हूं और अभी भी यकीन नहीं आ रहा कि ये दिग्गज अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके साथ काम करने की यादें हैं।‘ 

 

— Mohan Raja (@jayam_mohanraja) April 17, 2021

 

संगीतकार देवी श्री प्रसाद लिखते हैं कि ‘हे भगवान, दिग्गज अभिनेता विवेक सर के बारे में इस शॉकिंग न्यूज के साथ उठा हूं। दिल टूट गया है। हमारे समय के महान कॉमेडियन जो हमेशा अपनी कॉमेडी से एक सामाजिक संदेश देते थे। मैं हमेशा आपका प्रशंसक रहूंगा। आप हमारे दिलों में रहेंगे सर।‘

 

— DEVI SRI PRASAD (@ThisIsDSP) April 17, 2021

 

अभिनेत्री राधिका सरतकुमार ने लिखा कि ‘विवेक के बारे में बोलने के लिए शब्द नहीं है। कई सारी शानदार यादें। मेरे दिमाग में कई यादें हैं। उनके परिवार को हिम्मत मिले।

 

— Radikaa Sarathkumar (@realradikaa) April 17, 2021

 

अभिनेता प्रकाश राज ने ट्वीट किया कि ‘आह, विवेक, मेरे दोस्त इतनी जल्दी चले गए। शुक्रिया विचारों के के लिए। शुक्रिया मनोरंजन करने के लिए और हिम्मत देने के लिए। आपको याद करूंगा।‘

 

— Prakash Raj (@prakashraaj) April 17, 2021

 

अभिनेता प्रसन्ना ने भी विवेक को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया।
 

— Prasanna (@Prasanna_actor) April 17, 2021

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें