फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsActor Chetan Kumar arrested controversy for tweeting Hindutva built on lies

एक्टर चेतन कुमार गिरफ्तार, हिंदुत्व को लेकर ट्वीट करने पर हुआ विवाद

एक्टर चेतन कुमार को बंगलुरू में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने हिंदुत्व को लेकर ट्वीट किया था जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ। बजरंग दल के एक सदस्य ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

एक्टर चेतन कुमार गिरफ्तार, हिंदुत्व को लेकर ट्वीट करने पर हुआ विवाद
Shrilataलाइव हिंदुस्तान,मुंबईTue, 21 Mar 2023 03:45 PM
ऐप पर पढ़ें

कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार (Chetan Kumar) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को बंगलुरू में शेषाद्रिपुरम पुलिस उन्हें गिरफ्तार किया। चेतन कुमार ने हिंदुत्व को लेकर एक ट्वीट किया था जिसके बाद यह पूरा विवाद हुआ। उन्होंने लिखा कि हिंदुत्व झूठ की बुनियाद पर बना है और इसे सच्चाई से ही हराया जा सकता है। उन्होंने सोमवार की सुबह यह ट्वीट किया जो कि वायरल हो गया। चेतन के खिलाफ बजरंग दल के एक सदस्य ने शिकायत की थी।

ट्वीट में क्या लिखा
चेतन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हिंदुत्व झूठ पर बना है।
सावरकर: भारतीय राष्ट्र तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या लौटे- एक झूठ है।
1992: बाबरी मस्जिद राम की जन्मभूमि है- झूठ है
2023: उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के हत्यारे हैं- झूठ है
हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है- सत्य ही बराबरी है।‘

भावनाएं आहत करने का आरोप
चेतन कुमार के इस ट्वीट के बाद बजरंग दल के एक सदस्य शिवकुमार ने शेषाद्रिपुरम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि उनकी भावनाएं आहत हो गई हैं जिसके बाद चेतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले भी हुए गिरफ्तार
चेतन कुमार एक एक्टिविस्ट भी हैं। सोशल मीडिया पर वह तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। इससे पहले भी वह गिरफ्तार हो चुके हैं। कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद उन्होंने हाईकोर्ट जज के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किया जो कि हिजाब केस की सुनवाई कर रहे थे।

अक्टूबर में Bhoota Kola की परंपरा को लेकर अपनी टिप्पणी के बाद चेतन कुमार विवादों में फंसे थे। जब एक्टर धनंजय अपनी फिल्म ‘हेडबश’ को लेकर विवादों में घिरे तो चेतन कुमार ने क्रिएटिव स्वतंत्रता को लेकर बात की। धनंजय की फिल्म को लेकर आरोप था कि उन्होंने लोक कला वीरघसे और करगा उत्सव को लेकर भावनाओं को आहत किया।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें