Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Abhishek Bachchan funny replied when a user called him best dancer after Madhuri Dixit

अभिषेक बच्चन को यूजर ने बताया ‘माधुरी दीक्षित के बाद बेस्ट डांसर’, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

ट्विटर पर कई बार अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अपना कमाल का सेंस ऑफ ह्यूमर दिखाते हैं। एक यूजर ने जब उन्हें माधुरी दीक्षित के बाद बेस्ट डांसर बताया तो उन्होंने उसे रिप्लाई दिया।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईFri, 24 Feb 2023 06:02 PM
हमें फॉलो करें

अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। चाहे ट्रोल्स को सबक सिखाना हो या फैन्स से रूबरू होना हो, उनके ट्वीट में कमाल का ह्यूमर भी दिखता है। ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला जब रणबीर कपूर के एक फैन ने अभिषेक के बारे में कहा कि वो माधुरी दीक्षित के बाद बेस्ट डांसर हैं। उस यूजर को ट्विटर के अन्य यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। कइयों ने इंडस्ट्री के दूसरे एक्टर्स का जिक्र किया जो डांस में माहिर माने जाते हैं। इनमें गोविंदा, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जैसे एक्टर्स हैं। हालांकि अभिषेक ने यूजर को मजेदार तरीके से जवाब दिया जिसके बाद उनका यह ट्वीट वायरल हो गया। 

अभिषेक का रिएक्शन
यूजर ने 2012 में आई फिल्म ‘बोल बच्चन‘ से अभिषेक बच्चन के डांस का वीडियो शेयर किया। यह एक फनी वीडियो है। अभिषेक इसमें ‘ऊ ला ला ला‘, ‘जब तक है जान‘, ‘मेरे ढोलना‘, ‘हरा रंग डाला‘ जैसे गानों पर डांस करते हैं। यूजर ने इसके साथ लिखा, ‘मेरे लिए वह माधुरी दीक्षित के बाद बेस्ट डांसर हैं। आई डोन्ट केयर।‘ जवाब में अभिषेक ने कहा, ‘क्या कभी इस पर बहुस हुई थी? आगे उन्होंने लाफिंग का इमोजी बनाया।‘

क्या कहते हैं यूजर्स
एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘इसे शूट करते हुए काफी मजा आया होगा। फिल्म का बेस्ट पार्ट।‘ एक यूजर ने कहा, ‘उन्हें हमेशा से कम आंका गया। खासकर वेब सीरीज में मुझे उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘केवल अभिषेक बच्चन ही ऐसा कर सकते थे।‘ 

 

डबल रोल में थे अभिषेक
बता दें कि ‘बोल बच्चन‘ का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म में अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, प्राची देसाई, असिन, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह हैं। अभिषेक ने डबल रोल किया है। वायरल वीडियो में अभिषेक के किरदार का नाम अब्बास है जो एक क्लासिकल कथक डांसर है। वह पृथ्वीराज रघुवंशी (अजय देवगन) के सामने अपने टैलेंट को दिखाता है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें