Hindi NewsEntertainment NewsAbhishek Bachchan and Hrithik Roshan praise Mumbai Police after ajay devgn tweet during corona virus lockdown

कोरोना: मुंबई पुलिस के काम को देखकर मुरीद हुए बॉलीवुड सितारे,अजय देगवन के बाद अब ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन ने की तारीफ

मुंबई पुलिस ने हमेशा से अपने काम को बखूबी निभाया है और आगे भी निभाती रहेंगी। वहीं महामारी कोरोना वायरस की वजह से संकट की इस घड़ी में मुंबई पुलिस एक बेहतरीन काम कर रही हैं, जिसके लिए अब बॉलीवुड सितारे...

कोरोना: मुंबई पुलिस के काम को देखकर मुरीद हुए बॉलीवुड सितारे,अजय देगवन के बाद अब ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन ने की तारीफ
Radha Sharma sharma लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 9 April 2020 01:54 PM
हमें फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने हमेशा से अपने काम को बखूबी निभाया है और आगे भी निभाती रहेंगी। वहीं महामारी कोरोना वायरस की वजह से संकट की इस घड़ी में मुंबई पुलिस एक बेहतरीन काम कर रही हैं, जिसके लिए अब बॉलीवुड सितारे ट्वीट जमकर तारीफ भी की। अजय देवगन की तारीफ के बाद अब ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन ने टि्वटर हैंडल के जरिए एक ट्वीट शेयर किया है जिसमें वह मुंबई पुलिस की जमकर सराहना करते हुए नजर आएं।

ऋतिक रोशन- ऋतिक ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उनकी तारीफ करते हुए लिखा है... यह घर से बाहर हैं, ताकि हम घरों में सुरक्षित रहें। शुक्रिया मुंबई की पुलिस फोर्स को।

— Hrithik Roshan (@iHrithik) April 9, 2020

अभिषेक बच्चन-   अभिषेक बच्चन ने मुंबई पुलिस को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, ' मुंबई पुलिस हमेशा काम प्रति समर्पित रहते हैं और अपने काम को शानदार तरीके से करते हैं।

— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) April 9, 2020

अजय देवगन- अजय देवगन ने हाल ही में अपने टि्वटर हैंडल के जरिए एक ट्वीट शेयर किया है जिसमें वह मुंबई पुलिस की जमकर सराहना करते हुए नजर आएं। अजय ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया जिसे देखकर आप भी मुंबई पुलिस की तारीफ करने से पीछे नहीं हटेंगे।

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 8, 2020

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में लगातार कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ये आंकड़ा 1 हजार पार हो चुका है। वहीं 64 की मौत भी हो गई है। इस वक्त महाराष्ट्र ऐसा राज्य बन चुका है जहां कोरोना वायरस संक्रमित मरीज सबसे ज्यादा हैं। इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए देश भर में लॉकडाउन किया गया है। महाराष्ट्र में भी लोगों का घर से निकलना बंद हो गया है। ऐसे में हमारे देश के कर्मवीरों को सलाम है जो अपनी जान जोखिम में डालते हुए मरीजों का इलाज कर रहे हैं या फिर उन्हें सुरक्षित रखने में अपना योगदान दे रहे हैं। ऐसे में मुंबई पुलिस भी लोगों पर सख्ती से नियमों का पालन करवाने में जुटी हुई है। हर गली मोहल्ले में वो तैनात है और लोगों की सुरक्षा का ख्याल रख रही है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें