लॉकडाउन के बीच सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने काटे अपने बेटे के बाल
कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों सभी अपने-अपने घर में बंद हैं। कोई भी घर से बाहर नहीं जा रहा है। इसी बीच सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा भी घर से बाहर नहीं जाने की वजह से घर पर ही बेटे आहिल के बाल काटते...
कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों सभी अपने-अपने घर में बंद हैं। कोई भी घर से बाहर नहीं जा रहा है। इसी बीच सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा भी घर से बाहर नहीं जाने की वजह से घर पर ही बेटे आहिल के बाल काटते नजर आए। उन्होंने हेयर कट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वक्त अर्पिता भी वहीं हैं। हालांकि हेयरकट के दौरान आहिल रोने भी लगते हैं।
वैसे बता दें कि आयुष और अर्पिता सलमान के साथ उनके पनवेल वाले फार्महाउस में हैं। लॉकडाउन के चलते वह वहां परिवार और दोस्तों के साथ हैं।
सलमान एंजॉय कर रहे हैं घुड़सवारी...
फार्महाउस में सलमान घुड़सवारी काफी एंजॉय कर रहे हैं। सलमान ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह कुर्सी पर बैठे हुए हैं। वह अपने सिर और कंधे पर चारा रखते नजर आ रहे हैं जिसे घोड़ा खा रहा है। इसके बाद वह घुड़सवारी करने के लिए निकल जाते हैं। घुड़सवारी करने के बाद सलमान घोड़े पर अपना प्यार भी लुटाते हैं। सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
इससे पहले भी सलमान ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह घोड़े को चारा खिलाते नजर आए थे। हैरान करने वाली बात यह थी कि सलमान घोड़े के साथ खुद भी चारा खाते दिखे थे। वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा कि अपने प्यार के साथ नाश्ता। सलमान के इस वीडियो को देखकर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।