Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़aashiq-banaya-aapne-fame tanushree-dutta-returns to India after 2 years

2 साल बाद इंडिया लौटीं 'आशिक बनाया आपने' गर्ल, 13 साल में इतना बदला लुक

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म आशिक बनाया आपने में एक्टर इमरान हाशमी के साथ बोल्ड सीन्स देने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता लंबे समय से गायब थीं। लेकिन बीती शाम उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीTue, 24 July 2018 10:04 PM
हमें फॉलो करें

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म आशिक बनाया आपने में एक्टर इमरान हाशमी के साथ बोल्ड सीन्स देने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता लंबे समय से गायब थीं। लेकिन बीती शाम उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दरअसल, बॉलीवुड में करियर फ्लॉप होने के बाद तनुश्री विदेश चली गई थीं। करीब दो साल बाद वो भारत लौंटी हैं। यहां उनका नया लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया। आप भी तनुश्री का नया लुक देखकर उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।

Tanushree dutta, aashiq banaya aapne

https://

मिस इंडिया रह चुकीं हैं तनुश्री दत्ता.. 
फिल्मों में आने से पहले तनुश्री दत्ता मिस इंडिया रह चुकी हैं। 19 मार्च 1984 को जमशेदपुर में जन्मीं तनुश्री ने ‘आशिक बनाया आपने’ से बॉलीवुड का करियर शुरू किया था। लेकिन, अब वो कई साल से इंडस्ट्री से गायब हैं! एक बंगाली परिवार में जन्मीं तनुश्री ने बी कॉम के दौरान ही मॉडलिंग में करियर बनाने की वजह से अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। साल 2003 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता था और उसके बाद उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया, जो काफी हिट रही।‘आशिक बनाया अपने’ के अलावा तनुश्री ‘चॉकलेट’, गुड ब्वॉय बैड ब्वॉय’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी आखिरी फिल्म‘रामा: द सेवियर’आठ साल पहले साल 2010 में आई थी।
 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें