VIDEO: आराध्या बच्चन ने कैमरा देख की शरारत, हरकत पर ऐश्वर्या राय को आई हंसी
ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन मालदीव से लौटे हैं। उनका क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या का हाथ पकड़े चल रही हैं। इस बीच फोटोग्राफर्स उन्हें कैमरे में कैद...
ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन मालदीव से लौटे हैं। उनका क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या का हाथ पकड़े चल रही हैं। इस बीच फोटोग्राफर्स उन्हें कैमरे में कैद करने लगते हैं। तभी आराध्या अचानक स्टाइल में वॉक करने लगती हैं। उनकी क्यूट हरकत पर उनकी मां ऐश्वर्या भी हंसने लगती हैं। आराध्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ऐश्वर्या ने किया आराध्या को इशारा
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी लाडली बेटी का बर्थडे आराध्या का बर्थडे मनाकर मालदीव से लौटे हैं। एयरपोर्ट पर बच्चन फैमिली को फोटोग्राफर्स ने घेर लिया। इस बीच कुछ लोगों ने आराध्या को विश भी किया। इस बीच आराध्या की चाल ने सबका ध्यान खींचा। ऐश्वर्या आराध्या का हाथ हल्का सा खींचकर इशारा करती भी दिखीं इसके बाद हंसने लगीं। अभिषेक बच्चन दोनों के पीछे चल रहे थे।
लोगों ने चाल पर किए कॉमेंट्स
आराध्या का ये वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के रिऐक्शंस दे रहे हैं। सिलेब पैप विरल भैयानी के इंस्टा पर एक फॉलोअर ने लिखा है, वॉक तो देखो छुटकी की। एक और फॉलोअर ने मजाक में लिखा है, चल तो ऐसे रही है जैसे ऐश्वर्या की बेटी है। वहीं कुछ लोगों ने ये भी लिखा है कि बच्चे ऐसी हरकतें हैं। अभी वह 10 साल की ही है।
प्रोटेक्टिव मां हैं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय प्रोटेक्टिव मां हैं। वह आराध्या को लेकर काफी फिक्रमंद रहती हैं। बाहर आते-जाते हमेशा वह अपनी बेटी का हाथ पकड़े दिखती हैं। कई लोग उनकी तारीफ भी करते हैं कई बार ट्रोल्स इस पर घटिया कॉमेंट्स भी करते हैं।